• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल होगा मैकफी मोबाइल असिस्टेंट

माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल होगा मैकफी मोबाइल असिस्टेंट

माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल होगा मैकफी मोबाइल असिस्टेंट
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल होगा मैकाफी मोबाइल असिस्टेंट, इंटेल व माइक्रोमैक्स में हुई साझेदारी
इंटेल सिक्योरिटी ने बुधवार को एक समारोह में माइक्रोमैक्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी से मोबाइल के बढ़ते  खतरों से माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन को बचाया जा सकेगा। अब माइक्रोमैक्स के मोबाइल फोन में 'मेकफी मोबाइल असिस्टेंट' लगाया जाएगा, जिससे भारत में माइक्रोमैक्स कंपनी के मोबाइल इस्तेमाल करने वाले यूज़र को सुरक्षित और बेहतर तरीके से डिजिटल जगत के अनुभव में मदद मिलेगी।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अनुसार, भारत में 13 करोड़, 30 लाख मोबाइल फोन इंटरनेट से जुड़े हैं। जैसे-जैसे देश अर्थव्यवस्था में मोबाइल के अधिकतम इस्तेमाल की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही मोबाइल वॉलेट के इस्तेमाल, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ऐप डाउनलोड में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में साइबर अपराधियों के लिए स्मार्टफोन की सुरक्षा में सेंध लगाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। वे सभी इस समय अधिक सक्रिय हो गए हैं।

इंटेल सिक्योरिटी के महाप्रबंधक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस्टोफर यंग ने कहा, "आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। यह काफी महत्वपूर्ण है कि उपभोक्ता डिजिटल जगत में मौजूद खतरे को महसूस करें और यह समझें कि कैसे वह अपने मूल्यवान डेटा की सुरक्षा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "इंटेल सिक्युरिटी साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है और हम हर मोबाइल की सुरक्षा करने में विश्वास रखते हैं। दुनियाभर में हमने 22 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूज़र को सुरक्षित किया है। माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी इस और एक अहम कदम है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »