Lockdown 3.0: Aarogya Setu ऐप इन लोगों के लिए हुआ अनिवार्य

MHA की नई गाइडलाइन्स में निजी और सार्वजनिक दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है।

Lockdown 3.0: Aarogya Setu ऐप इन लोगों के लिए हुआ अनिवार्य

Aarogya Setu ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • निजी, सार्वजनिक सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य
  • कंटेंनमेंट ज़ोन में रहने वाले सभी नागरिकों को भी डाउनलोड करना होगा ऐप
  • सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन के दफ्तरों को दी खुलने की अनुमती
विज्ञापन
सरकार ने COVID-19 महामारी को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन को एक बार फिर दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। चल रहा लॉकडाउन पहले 3 मई को खोला जाना था, लेकिन शुक्रवार को एक घोषणा की गई और इसे दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही सरकार ने अब सभी सार्वजनिक और निजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए Aarogya Setu ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा यह ऐप कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने अधिकारियों को कहा है कि वे सुनिश्चत करें कि इन ज़ोन में इस ऐप को सभी लोग इंस्टॉल करें। आरोग्य सेतु ऐप को अप्रैल की शुरुआत में सरकार द्वारा पेश किया गया था और लॉन्च के कुछ ही दिनों के अंदर ऐप को करोड़ों बार डाउनलोड भी कर लिया गया है।

गृह मंत्रालय (MHA) ने अपने निर्देश में कहा, (अनुवादित) “निजी और सार्वजनिक दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। यह संबंधित संगठनों के प्रमुखों की ज़िम्मेदारी होगी कि वे अपने कर्मचारियों के बीच इस ऐप के 100 प्रतिशत कवरेज को सुनिश्चित करें।”

सरकार ने बुधवार को सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया था।

गाइडलाइन्स में एमएचए ने यह भी कहा है कि रेड ज़ोन के प्राइवेट कार्यालय (कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर) 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं। बचे हुए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसके अलावा ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दफ्तर खुलने की अनुमति है। रेड ज़ोन के सरकारी कार्यालयों में सभी सीनियर अधिकारियों के साथ शेष 33 प्रतिशत कर्मचारी काम कर सकते हैं।

MHA की गाइडलाइन्स में यह भी साफ किया गया है कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि हर कंटेंनमेंट ज़ोन में सभी नागरिक Aarogya Setu ऐप  का इस्तेमाल करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Pro वर्जन, 440 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत का स्मार्टफोन मार्केट 7 प्रतिशत घटा, Vivo रही सबसे आगे
  3. देश में एलन मस्क की स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस शुरू होने से पहले जारी हुए सिक्योरिटी रूल
  4. Realme का तहलका! 10,000mAh बैटरी और 320W चार्जिंग वाला Realme GT कॉन्सेप्ट फोन दिखाया
  5. Honor 400 के स्पेसिफिकेशन्स एक बार फिर लीक, Geekbench पर किया गया टेस्ट; जानें परफॉर्मेंस स्कोर
  6. Oppo जल्द लॉन्च करेगी Reno 14 सीरीज, बेस और प्रो वेरिएंट्स हो सकते हैं शामिल
  7. Moto G86 के लॉन्च से पहले Moto G96 हो गया लीक! मिडरेंज में देगा टक्कर
  8. Motorola का Razr 60 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Panchayat Season 4 हो रहा है 2 जुलाई को रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे नए एपिसोड्स
  10. सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला की तरह बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »