Realme का तहलका! 10,000mAh बैटरी और 320W चार्जिंग वाला Realme GT कॉन्सेप्ट फोन दिखाया

Realme के मुताबिक, यह बैटरी 10% सिलिकॉन कंटेंट वाले एनोड से बनी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L तक है।

Realme का तहलका! 10,000mAh बैटरी और 320W चार्जिंग वाला Realme GT कॉन्सेप्ट फोन दिखाया

Photo Credit: Realme

ख़ास बातें
  • GT concept फोन में दी गई है 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 320W चार्जिंग
  • फोन का वजन सिर्फ 200 ग्राम और मोटाई महज 8.5mm
  • Mini Diamond Architecture से इंटरनल लेआउट ऑप्टिमाइज किया गया
विज्ञापन
Realme ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसे देखकर अब मोबाइल बैटरी की परिभाषा ही बदलती नजर आ रही है। कंपनी ने Realme GT कॉन्सेप्ट फोन में 10,000mAh की बैटरी दी है, जो कि आमतौर पर पावर बैंक या कुछ टैबलेट्स में देखने को मिलती है। खास बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.5mm है और इसका वजन भी 200 ग्राम से कम रखा गया है।

Realme के मुताबिक, यह बैटरी 10% सिलिकॉन कंटेंट वाले एनोड से बनी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L तक है। इस तकनीक की मदद से बैटरी न सिर्फ ज्यादा पावर स्टोर कर सकती है, बल्कि फोन को पतला और पोर्टेबल भी बनाए रखती है। कंपनी ने इस फोन के प्रोटोटाइप की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें पीछे की तरफ दो कैमरे और एक सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल नजर आता है।

Realme ने इस डिजाइन के लिए ‘mini diamond architecture' का इस्तेमाल किया है, जिससे इंटरनल लेआउट को री-शेप करके बड़ी बैटरी के लिए जगह बनाई गई है। इस आर्किटेक्चर की वजह से कंपनी ने दुनिया का सबसे पतला Android मेनबोर्ड (सिर्फ 23.4mm चौड़ा) भी डेवलप किया है, जिसके लिए 60 से ज्यादा पेटेंट भी रजिस्टर्ड किए गए हैं।

इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए कंपनी ने 320W फास्ट चार्जिंग का भी इस्तेमाल किया है। Realme पहले से ही 240W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT 3 फोन में सबसे तेज वायर्ड चार्जिंग दे चुकी है, जो 2023 में लॉन्च हुआ था।

हालांकि ये GT कॉन्सेप्ट फोन फिलहाल सिर्फ एक टेस्टिंग प्रोटोटाइप है और इसके जल्द लॉन्च होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन इससे इतना साफ है कि Realme बैटरी और फोन डिजाइन को लेकर नई सीमाएं पार करने की कोशिश में है। आने वाले समय में इसी टेक्नोलॉजी को हम GT सीरीज या दूसरे मिड-हाई रेंज फोन्स में देख सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme GT Concept Phone
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »