Moto G86 के लॉन्च से पहले Moto G96 हो गया लीक! मिडरेंज में देगा टक्कर

फोन MediaTek Dimensity 7300 जैसे चिपसेट से लैस हो सकता है।

Moto G86 के लॉन्च से पहले Moto G96 हो गया लीक! मिडरेंज में देगा टक्कर

Motorola G86 फोन के डिटेल्ड रेंडर लीक हो चुके हैं, फोन जल्द ही मार्केट में आ सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन MediaTek Dimensity 7300 जैसे चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले आ सकता है।
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Motorola अपनी Moto G सीरीज में एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का Moto G86 अभी लॉन्च होना बाकी है लेकिन खबर है कि मोटोरोला Moto G96 को भी लॉन्च करने की योजना में है। फोन के बारे में लीक के माध्यम से पता चला है कि यह मिडरेंज मार्केट का बड़ा खिलाड़ी हो सकता है। आइए जानते हैं Moto G96 के बारे में क्या जानकारी निकल कर सामने आ रही है। 

Moto G96 कंपनी की G सीरीज में जल्द शामिल होने वाला है। सीरीज में Moto G86 अभी लॉन्च होना बाकी है लेकिन उससे पहले Moto G96 ध्यान खींच रहा है। जाने माने टिप्स्टर @evleaks की ओर से यह धमाकेदार खुलासा किया गया है कि कंपनी Moto G96 के लॉन्च पर काम कर रही है। यह इस सीरीज का धाकड़ फोन हो सकता है। हालांकि अभी इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी लगभग न के बराबर है लेकिन फोन लॉन्च की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है। 

Moto G96 के बारे में कयास लग रहे हैं कि फोन MediaTek Dimensity 7300 जैसे चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा आ सकता है। Moto G85 के स्पेसिफिकेशंस के आधार पर Moto G86 का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। Moto G85 फोन में में 6.7 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के अंदर 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिसेस पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Moto G85 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है जो कि मैक्रो और डेप्थ सेंसर के तौर पर भी काम करता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 4 साल के लिए अपडेट का वादा करती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, curved display
  • Reliable day-to-day, gaming performance
  • Good primary, macro cameras
  • Long battery life, quick charging
  • कमियां
  • Automatic bloatware downloads (can be uninstalled)
  • Notification spam
  • Subpar ultra-wide angle camera
  • Lower performance in benchmark tests
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »