MI vs GT Live Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस का IPL मैच आज यहां देखें फ्री!

IPL 2025 में आज 56वां मैच खेला जाना है

MI vs GT Live Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस का IPL मैच आज यहां देखें फ्री!

IPL 2025 में आज 56वां मैच खेला जाना है जो गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • IPL 2025 में आज 56वां मैच खेला जाना है
  • मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा
  • मैच आज 7.30 PM बजे शुरू होगा
विज्ञापन
IPL 2025 में आज 56वां मैच खेला जाना है जो गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं। जबकि मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। प्लेऑफ की रेस के मद्देनजर यह मैच बहुत अहम होने वाला है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के 14- 14 अंक हैं। हालांकि नेट रनरेट बेहतर होने की वजह से मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में जिस भी टीम को इस मुकाबले में जीत मिलेगी, वो लगभग प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने की दावेदार बन जाएगी। लेकिन साथ ही मैच का सारा रोमांच बारिश भी बिगाड़ सकती है क्योंकि मौसम बिगड़ने की संभावना भी है। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

GT vs MI Match Live मैच कब होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) मैच आज 6 मई, मंगलवार को खेला जाएगा।  
 

GT vs MI Match Live मैच कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

GT vs MI Match Live कितने बजे शुरू होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) मैच आज 7.30 PM बजे शुरू होगा। 
 

GT vs MI Match Live मैच को कैसे देखें लाइव?

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 
 

GT vs MI Match Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

GT vs MI Match Live मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »