• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • इंस्टाग्राम का नया लोगो लॉन्च, बदल गया आईफोन व एंड्रॉयड ऐप का रंगरूप

इंस्टाग्राम का नया लोगो लॉन्च, बदल गया आईफोन व एंड्रॉयड ऐप का रंगरूप

इंस्टाग्राम का नया लोगो लॉन्च, बदल गया आईफोन व एंड्रॉयड ऐप का रंगरूप
विज्ञापन
इंस्टाग्राम ने गुरुवार को अपना नया लोगो लॉन्च कर दिया। नए डिजाइन वाले लोगो के साथ ही इंस्टाग्राम ने आीफोन व एंड्रॉयड यूजर के लिए अपडेट भी जारी किया है। नए लोगो को ज्यादा वाइब्रेंट और रंगीन दिखने के विजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं नए अपडेट के साथ तस्वीरें और वीडियो को पहले से ज्यादा सादा डिजाइन के साथ हाइलाइट करने की कोशिश की गई है।

अपडेटेड इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर और गूगल प्ले पर उपलब्ध हैं। सबसे पहले बात फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के नए लोगो की, कंपनी ने पुराने लोगो के पीछे के मकसद को नए लोगो में भी जिंदा रखा है। नए लोगो में भी कैमरा और रेनबो देखा जा सकता है। नया लोगो पहले से ज्यादा रंगीन है और पुराना ब्राउन कलर वाला कैमरा ऐप से पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह बैकग्राउंड में रेनबो ने कैमरे की एक व्हाइट आउटलाइन के साथ ले ली है।  

इंस्टाग्राम के डिजाइन हेड ने एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि कंपनी को लोगो बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। उनके मुताबिक, ''अहसास की शुरुआत, अच्छा...कम्युनिटी की छाप नहीं और हमनेसोचा कि हम इसे और ज्यादा बैहतर बना सकते हैं। ''
 

एंड्रॉयड व आईफोन ऐप के इंटरफेस का डिजाइन में भी बड़े बदलाव हुए हैं। इंस्टाग्राम अब सिर्फ ब्लू कलर से मुक्ति मिल गई है और अब ऐप में व्हाइट और ब्लैक कलर का कब्जा है। ऊपर की तरफ ब्लू बार में दायीं तरफ दिखने वाला डायरेक्ट मैसेज आइकन और नीचे ब्लैक बार (नेविगेशन विकल्प) अब व्हाइट हो गए हैं। फॉन्ट पूरी तरह से सॉलिट ब्लैक कलर के हैं जबकि बैकग्राउंड स्टार्क व्हाइट है।

नेविगेशन में कोई बदलाव नहीं है, इसलिए ऐप के जरिए ब्राउज़िंग में कोई फर्क नहीं पड़ा है। ब्लैक और व्हाइट थीम को इंस्टाग्राम ने यूजर को तस्वीरें और वीडियो पर यूजर का ध्यान ज्यादा फोकस करने का एक कोशिश बताया है।

2010 में लॉन्च होने के बाद से इंस्टाग्राम काफी लोकप्रिय हुआ है। दुनिया भर में हर रोज 80 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो इस सोशल ऐप पर हर रोज अपलोड किए जाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Instagram, Social
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  3. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  4. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  7. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  8. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  9. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »