आयकर रिटर्न भरना होगा और भी आसान, मोबाइल ऐप पर चल रहा है काम

आयकर रिटर्न भरना होगा और भी आसान, मोबाइल ऐप पर चल रहा है काम
विज्ञापन
आयकर विभाग एक मोबाइल ऐप बना रहा है जिसका उपयोग आयकर रिटर्न भरने के लिए किया जा सकेगा। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

(पढ़ें: इनकम टैक्स (आयकर) रिटर्न ऑनलाइन फाइल करना है तो इन वेबसाइट की मदद लें )

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की अध्यक्ष अनीता कपूर ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘करदाता मंडप’ के उद्घाटन के बाद कहा, ‘‘हम एक मोबाइल ऐप बना रहे हैं जिसका उपयेाग लोग आयकर रिटर्न भरने के लिए कर सकते हैं। सुरक्षा से जुड़े कुछ मुद्दे हैं जिन्हें हम जल्दी ही सुलझा लेंगे।’’ हाल के वर्षों में ऑनलाइन रिटर्न भरने वालों की संख्या काफी बढ़ी है जबकि मोबाइल ऐप के जरिए रिटर्न भरना करदाताओं के लिए और आसान होगा।

कपूर ने प्रत्यक्ष कर संग्रह के बारे में कहा, ‘‘संग्रह अच्छा हो रहा है और हम उम्मीद बांधे हुए हैं। दिसंबर में अग्रिम कर के संग्रह से वस्तुत: हमें बेहतर अनुमान मिल सकेगा।’’ सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 7.98 लाख करोड़ रपए का प्रत्यक्ष कर संग्रह लक्ष्य रखा है।

सीबीडीटी की अध्यक्ष ने कहा कि आयकर कानून आसान बनाने के लिए उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर वी ईश्वर की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति अगले साल जनवरी में अपनी पहली रिपोर्ट सौंपेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘समिति की शर्तें स्पष्ट हैं। उनकी पहली रिपोर्ट जनवरी में मिलने की उम्मीद है। यदि उन्हें उचित लगता है तो वे पहले भी दे सकते हैं। उनके पास पर्याप्त समय है।’’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »