Meta Instagram Plus नाम से नया सब्सक्रिप्शन टेस्ट कर रहा है, जिसमें Story से जुड़े कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।
Photo Credit: Unsplash
Instagram Plus में बिना बताए Story देखने और नए फीचर्स मिलेंगे!
Meta ने Instagram पर एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसे Instagram Plus नाम दिया गया है। यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए प्लान के जरिए यूजर्स को कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जो अभी तक फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी थी कि वह Instagram, Facebook और WhatsApp पर नए सब्सक्रिप्शन मॉडल्स पर काम कर रही है।
TechCrunch की रिपोर्ट बताती है कि Meta ने Instagram के लिए जल्द प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लाने की प्लानिंग की पुष्टि कर दी है। इस प्रीमियम प्लान में यूजर्स को कई नए फीचर्स दिए जाएंगे। रिपोर्ट बताती है कि सबसे खास फीचर यह है कि अब यूजर किसी की Story देख सकेगा और सामने वाले को इसका पता नहीं चलेगा। इसके अलावा यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि उनकी खुद की Story को कितनी बार दोबारा देखा गया है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपने कंटेंट की एंगेजमेंट को समझना चाहते हैं।
Instagram Plus के तहत यूजर्स को कथित तौर पर Stories के लिए ज्यादा कंट्रोल भी मिलेगा। अब यूजर्स सिर्फ Close Friends तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाकर तय कर सकेंगे कि कौन उनकी कौन-सी Story देखेगा। इसके अलावा Story की वैलिडिटी को 24 घंटे और बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा और हफ्ते में एक बार Story को “Spotlight” किया जा सकेगा, जिससे उसकी विजिबिलिटी बढ़ेगी।
इस प्लान में कुछ इंटरैक्टिव फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यूजर्स Stories पर एनिमेटेड “Superlike” भेज सकेंगे और अपने Story व्यूअर्स की लिस्ट में किसी खास व्यक्ति को सर्च भी कर पाएंगे, जिससे पूरी लिस्ट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रिपोर्ट आगे बताती है कि इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल मैक्सिको, जापान और फिलीपींस जैसे देशों में हो रही है। कीमत देश के हिसाब से अलग-अलग है, जैसे मैक्सिको में यह करीब $2.20 (लगभग 200 रुपये) प्रति माह, जापान में ¥319 (लगभग 190 रुपये) और फिलीपींस में PHP 65 (करीब 100 रुपये) प्रति माह बताया गया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Instagram Plus, Meta Verified से अलग है। Meta Verified मुख्य रूप से क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए बनाया गया है, जबकि Instagram Plus आम यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया एक फीचर होगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फीचर भारत समेत अन्य देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999