• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • व्हाट्सऐप पर वॉयस कॉल के दौरान इंटरनेट की खपत कैसे करें कम, जानें

व्हाट्सऐप पर वॉयस कॉल के दौरान इंटरनेट की खपत कैसे करें कम, जानें

व्हाट्सऐप पर वॉयस कॉल के दौरान इंटरनेट की खपत कैसे करें कम, जानें
विज्ञापन
हममें से ज्यादातर लोग इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप में वॉयस कॉलिंग की सुविधा शुरू होने के बाद यूजर अब इस सुविधा का भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सऐप को सिर्फ गूगल प्ले पर अब तक एक बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। लोकप्रियता के लिहाज से फेसबुक मैसेंजर ही इसके आसपास है। इस ऐप के ब्राउज़र वर्ज़न और वॉयस कॉलिंग फ़ीचर आ जाने के बाद इसे नज़रअंदाज कर पाना और मुश्किल हो गया है।

( यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए ये नुस्खें हैं काम के )

जो लोग हर दिन व्हाट्सऐप पर वॉयस कॉल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इंटरनेट की ज्यादा खपत उनके लिए चिंता होती है। आज हम आपको व्हाट्सऐप का एक ऐसे बिल्ट-इन फीचर के बारे में बताएंगे जो आपने शायद ही इस्तेमाल किया हो।
 

व्हाट्सऐप के इस बेहद उपयोगी 'लो डेटा यूजेज' फीचर की मदद से आपके डेटा का खर्च कम होता है। इस फीचर को एक्टिव करने के लिए आपको अपने व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाकर इसे इनेबल करना होगा।

( यह भी पढ़ें: ऐसे बनाएं अपने व्हाट्सऐप का बैकअप )

व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के दौरान इंटरनेट की खपत ऐसे तरह करें कम

सबसे पहले व्हाट्सऐप खोलें, इसके बाद मेन्यू में जाकर सेटिंग पर क्लिक करें। सेटिंग में जाने के बाद 'चैट्स एंड कॉल्स' में जाएं। 'चैट्स एंड कॉल्स' पर टैप कर कॉल सेटिंग में जाकर 'लो डेटा यूजेज' (व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान डेटा का कम खर्च) के सामने दिख रहे चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
 

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप के इस फीचर को इनेबल करने से आपके इंटरनेट बिल में कटौती हो जाएगी। लेकिन आपको कॉल क्वालिटी के साथ समझौता करना पड़ सकता है।

व्हाट्सएऐप > सेटिंग > चैट्स एंड कॉल्स > कॉल सेटिंग > लो डेटा यूजेज
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp Calling, Whatsapp less data
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »