हर काम के लिए ऐप ढूंढने में मदद करेंगे ये ऐप सर्च इंजन

ऐप, आज हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। हम हर छोटी-छोटी चीजों के लिए ऐप पर निर्भर हैं। बात चाहें मेल की हो या चैट करने की, बिल भुगतान करने की हो या गाने सुनने की, मूवी देखनी की हो या बैंकिंग करने की- हर काम के लिए ढेरों ऐप मौज़ूद हैं।

हर काम के लिए ऐप ढूंढने में मदद करेंगे ये ऐप सर्च इंजन
ख़ास बातें
  • ऐप ग्रेविटी एक सर्च इंजन है जहां एंड्रॉयड ऐप के बारे में जानकारी मिलेगी
  • कई ऐप सर्च इंजन हैं जहां हर काम के लिए ऐप मिलेंगे
  • बेस्ट ऑफ लिस्ट, टॉप फ्री गेम, हॉट ऐप देख सकते हैं
विज्ञापन
ऐप, आज हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। हम हर छोटी-छोटी चीजों के लिए ऐप पर निर्भर हैं। बात चाहें मेल की हो या चैट करने की, बिल भुगतान करने की हो या गाने सुनने की, मूवी देखनी की हो या बैंकिंग करने की- हर काम के लिए ढेरों ऐप मौज़ूद हैं। खाना बनाने की रेसिपी से लेकर घर का सामान खरीदने तक, सारे काम ऐप के जरिए घर बैठे आसानी से किए जा सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा काम है हजारों ऐप में से एक ऐसा ऐप ढूंढना जो वाक़ई काम का हो। ऐसे ही काम का ऐप ढूंढने के लिए भी कई ऐप सर्च इंजन हैं। इस तरह के कई सर्च इंजन हैं जो एंड्रॉयड और आईफोन के लिए बने हैं और नए ऐप ढ़ूंढने में मदद करते हैं।

कई लोग हमेशा नए-नए ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं जिनमें नए और अपडेटेड फ़ीचर भी हों। कामकाजी लोग अपने ऑफिस के कई काम जैसे कि ईमेल, शेड्यूल मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिमग और अपॉइंटमेंट जैसी चीजें याद रखने के लिए भी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको ऐप सर्च इंजन के बारे में बताएंगे, जहां आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में मौज़ूद ऐप की भीड़ में अपने काम का ऐप ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

ऐप क्रॉलर
ऐप क्रॉलर एक ऐसा ऐप सर्च इंजन है जहां आपको कई तरह के ऐप मिल जाएंगे। यानी अलग-अलग तरह के काम के लिए अलग-अलग ऐप। ऐप क्रॉलर पर फूड, गेम, म्यूज़िक और वीडियो शेयर करने के लिए कई ऐप की लिस्ट मौज़ूद है। इसके अलावा पज़ल गेम, बच्चों के लिए ऐप, टाइम पास करने के लिए ऐप भी यहां आपको मिल जाएंगे।

इसके अलावा ऐपक्रॉलर पर सोशल मीडिया पर मौज़ूदा समय में ट्रेंड हो रहे ऐप भी मिलेंगे जो रेटिंग के साथ साइट पर दिखेंगे। सबसे ज़्यादा डाउनलोड किए गए मैसेजिंग ऐप, म्यूज़िक प्लेययर के लिए भी रेटिंग यहां आप देख सकते हैं। यहां आपको एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ऐप मिल जाएंगे।

ऐप ग्रेविटी
ऐप ग्रेविटी एक ऐसा सर्च इंजन है जहां पर एंड्रॉयड ऐप के बारे में जानकारी मिल जाएगी। यहां एंड्रॉयड ऐप ढूंढने और डाउनलोड करने के लिए सबसे बेहतर यूज़र अनुभव मिलने का दावा किया गया है। यहां आपको किसी एक काम के लिए ऐप या कोई नए ऐप की तलाश हो, ऐप ग्रेविटी पर आपकी तलाश खत्म होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऐप रिव्यू भी आपको यहां मिल जाएंगे।

ऐप पिकर
यह एक ऐसा ऐप है जहां आपको दुनिया भर के ऐप की जानकारी मिल जाएगी। बेस्ट ऑफ लिस्ट, टॉप फ्री गेम, हॉट ऐप जैसे टैब में जाकर आप कई तरह के ऐप देख सकते हैं। अगर आप ऐसे ऑनलाइन या मोबाइल ऐप की तलाश में हैं जिनके लिए पहले पैसे खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब वे मुफ्त डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं तो आपको ऐप पिकर पर उनके बारे में जानकारी मिल जाएगी।

इसके अलावा, आईओएस वाले ऐप्पल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वालों के लिए ऐपऐप, ऐप शॉपर और फाइंड जैसी कई वेबसाइट पर तरह-तरह के ऐप मिल जाएंगे। हमारी सलाह है कि जो भी ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो पहले उसका रिव्यू पढ़ लें और ऐप को किस तरह की रेटिंग मिली है यह भी पता कर लें। यदि ऐप को बहुत ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और वह लोकप्रिय ऐप में शुमार है तो आप ऐसे ऐप को थोड़ी कम चिंता किए डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , App, App search engine, android, iPhone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »