• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब

WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब

अगर आप अपना फोन नंबर बदलना चाहते हैं और अपनी चैट हिस्ट्री को नए फोन पर ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको अपने पुराने फोन पर अपना नंबर बदलना होगा और फिर अपने नए नंबर का इस्तेमाल करके अपने गूगल अकाउंट का बैकअप लेना होगा।

WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp अपने यूजर्स को आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने यूजर्स को आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है।
  • पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • यह देखें कि आपके नए फोन नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं।
विज्ञापन

WhatsApp अपने यूजर्स को आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है। हालांकि, आपको नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। जो यूजर्स नए फोन पर जा रहे हैं तो उन्हें अपनी चैट हिस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp पर अपना फोन नंबर बदलने से पहले ये चेक करें:
यह देखें कि आपके नए फोन नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं।
आपका पुराना फोन नंबर WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर देखने के लिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर जाना है, उसके बाद सेटिंग्स पर और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
आपको यह ध्यान देना चाहिए आप एक सपोर्टेड फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अनसपोर्टेड फोन नंबर WhatsApp पर रजिस्टर्ड नहीं किए जा सकते हैं, जिनमें VoIP, टोल-फ्री नंबर, पेड प्रीमियम नंबर, यूनिवर्सल एक्सेस नंबर (UAN), पर्सनल नंबर और लैंडलाइन नंबर (हालांकि, WhatsApp Business ऐप पर यह स्वीकार होते हैं) शामिल हैं।

ध्यान देने वाली बातें 
यूजर्स WhatsApp डेस्कटॉप या WhatsApp वेब पर अपना फोन नंबर नहीं बदल सकते हैं। फोन नंबर सिर्फ अपने प्राइमरी फोन पर ही बदल सकते हैं। अगर यूजर्स अपना फोन नंबर बदलते हैं और उसी WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो उनके द्वारा ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स ब्लॉक ही रहेंगे और उन्हें नए फोन नंबर के बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। यूजर्स चैट हिस्ट्री का क्लाउड बैकअप उस फोन नंबर से लिंक होता है जिसका इस्तेमाल बैकअप लेते हुए किया गया था। अगर आप अपना नंबर बदलते हैं तो पुराने नंबर से लिए गए बैकअप का इस्तेमाल आपके डेटा को रिस्टोर करने के लिए नहीं किया जा सकेगा। वॉट्सऐप की सलाह है कि फोन नंबर बदलने के बाद यूजर्स एक नया बैकअप लें, जिससे उनके पास एक वैलिड और एक्सेसेबल बैकअप हो और डेटा का नुकसान भी नहीं हो।

पुराने फोन पर फोन नंबर कैसे बदलें
अगर आपको अपना फोन नंबर बदलना है या अपने फोनमें नया सिम कार्ड इस्तेमाल करना है तो आपको चेंज फोन नंबर फीचर का इस्तेमाल करके अपने WhatsApp अकाउंट को नए फोन नंबर पर ट्रांसफर करना होगा। इससे आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको पहले नए फोन नंबर वाला सिम कार्ड डालना है और इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करना है, फिर सेटिंग्स में जाना है, उसके बाद अकाउंट, फिर चेंज नंबर और नेक्स्ट पर टैप करना है।
  • पहले बॉक्स में अपना पुराना फोन नंबर और दूसरे बॉक्स में अपना नया फोन नंबर दर्ज करना है। दोनों फोन नंबर को इंटरनेशनल फॉर्मैट में दर्ज करना है।
  • फिर नेक्स्ट पर टैप करना है।
  • अगर आप नोटिफाई कॉन्टैक्ट्स फीचर ऑन करते हैं तो आप सभी कॉन्टैक्ट्स, जिन कॉन्टैक्ट्स से मैंने चैट की है या कस्टम में से चयन कर सकते हैं।
  • अगर आपने कस्टम ऑप्शन चुना है तो आपको उस कॉन्टैक्ट को सर्च करना या चुनना होगा जिसे आप नोटिफिकेशन भेजना चाहते हैं। उस पर टैप करना है।
  • जब आप अपना फोन नंबर बदलते हैं तो आपके ग्रुप चैट्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा चाहे आपने नोटिफाई योर कॉन्टैक्ट्स ऑप्शन का चयन किया या नहीं।
  • अब आपको डन पर टैप करना है।
  • इसके बाद यूजर्स से नया फोन नंबर रजिस्टर करने के लिए कहा जाएगा।

नए फोन पर अपना फोन नंबर कैसे बदलें
अगर आप अपना फोन नंबर बदलना चाहते हैं और अपनी चैट हिस्ट्री को नए फोन पर ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको अपने पुराने फोन पर अपना नंबर बदलना होगा और फिर अपने नए नंबर का इस्तेमाल करके अपने गूगल अकाउंट का बैकअप लेना होगा। अगर यूजर्स ने अपने Google अकाउंट का बैकअप नहीं लिया है तो यूजर्स को मैनेज से अपना बैकअप ट्रांसफर करना होगा। बैकअप को सिर्फ उसी फोन नंबर पर रिस्टोर किया जा सकता है जिससे वे मूल रूप से बनाए गए थे। नए फोन पर बैकअप रिस्टोर करने के लिए आपके नए नंबर से जुड़ा बैकअप जरूरी है। अपना फोन नंबर बदलने और फोन का बैकअप लेने के बाद आपको अपने नए फोन पर WhatsApp इंस्टॉल करना है। उसके बाद अपना नया फोन नंबर रजिस्टर करना है। और आखिर में अपना बैकअप रिस्टोर करना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »