• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स

Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स

Xiaomi ने आज चीनी बाजार में Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro को लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5 इंच की डिस्प्ले है।
  • Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Pad 9 Pro में 11,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज चीनी बाजार में Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro को लॉन्च कर दिया है। Pad 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट और Pad 9 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों टैबलेट HyperOS 4 पर काम करते हैं। इन दोनों ही टैबलेट में 3.2K डिस्प्ले है, जिसका 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Pad 9, Xiaomi Pad 9 Pro Price

Xiaomi Pad 9 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग ₹42,800), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग ₹47,000) और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग ₹54,000) है। Pad 9 सिल्वर, क्लाउड सीडर ग्रीन, ब्लैक और आइस पीच पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Xiaomi Pad 9 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग ₹54,000), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 (लगभग ₹58,500), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग ₹65,600) और 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग₹71,300) है। 12GB + 256GB सॉफ्ट-लाइट एडिशन की कीमत CNY 4,799 (लगभग ₹68,400) है। वहीं Pad 9 Pro सिल्वर, क्लाउड सीडर ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

Xiaomi Pad 9, Xiaomi Pad 9 Pro Features & Specifications

Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 3.2K,अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके 12GB और 16GB वाले वेरिएंट में 9,600Mbps स्पीड वाली LPDDR5T RAM दी गई है, जबकि 8GB वाले मॉडल में 8,533Mbps स्पीड वाली LPDDR5X RAM का इस्तेमाल किया गया है। 128GB मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज है, जबकि बाकी कॉन्फिगरेशन में UFS 4.1 स्टोरेज है। Pad 9 Pro में 11,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Xiaomi का दावा है कि इससे 14.5 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग्स की जा सकती हैं।

Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 3.2K, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट है। Pad 9 में में 9,720mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Xiaomi का दावा है कि इससे भी 14.5 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग्स की जा सकती हैं। ये दोनों ही टैबलेट Xiaomi HyperOS 4 पर काम करते हैं और PC-क्लास प्रोडक्टिविटी ऐप्स का सपोर्ट करते हैं, जिनमें WPS for Pad, Jianying Pro, PixelCake, ZWCAD और CAJ Reader शामिल हैं। Xiaomi ने इनमें अपना Super XiaoAI 2.0 AI एसिस्टेंट भी शामिल किया है। Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro में शाओमी फोकस स्टाइलस प्रो का भी सपोर्ट करते हैं, जिसे अलग से खरीदा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »