• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Google Maps का 'Speed Limits' फीचर बचाएगा आपके चालान! ऐसे करें एक्टिवेट

Google Maps का 'Speed Limits' फीचर बचाएगा आपके चालान! ऐसे करें एक्टिवेट

यहां हम आपको गूगल मैप्स पर स्पीड लिमिट फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं। स्टेप्स Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए समान हैं।

Google Maps का 'Speed Limits' फीचर बचाएगा आपके चालान! ऐसे करें एक्टिवेट

Google Maps ने इस फीचर को पिछले साल भारत में पेश किया था

ख़ास बातें
  • Google Maps के इस फीचर को ऑन करने के लिए ऐप के Settings पर जाना होगा
  • Navigation settings के अंदर मिलता है Speed limits ऑप्शन
  • इसे ऑन करने के बाद सकड़ की स्पीड लिमिट के पार जाने पर ऐप करता है अलर्ट
विज्ञापन
रोड पर गाड़ी चलाते हुए सभी को ओवर स्पीडिंग के चलते अपना चालान कटने का डर रहता है। अन्य देशों के समान भारत में भी सकड़ों पर ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए स्पीड सेंसिंग कैमरा लगाए गए हैं, जो स्पीड लिमिट से ऊपर चलने वाले वाहनों को कैद करते हैं और उनका ऑनलाइन चालान तैयार कर देते हैं। आपको इस समस्या से Google Maps बचा सकता है। क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स में एक खास फीचर आता है, जो वाहन की स्पीड लिमिट से ज्यादा होने पर यूजर को अलर्ट भेजता है?

Google Maps का यह स्पीड लिमिट फंक्शन यूजर्स को उस सड़क की स्पीड लिमिट के बारे में अलर्ट भेजता है, जिस पर वे चल रहे हैं। यदि यूजर तय लिमिट से ऊपर जाता है, तो Google Maps एक अलर्ट देता है। 

इस फीचर के ऑन करने के बाद यूजर को Google Maps ऐप पर नीचे की ओर एक किनारे पर उसके वाहन की स्पीड दिखाई देती है, जिसपर वह चल रहा होता है। यदि वाहन सड़क की स्पीड लिमिट के पार जाता है, तो यूजर को ऐप अलर्ट भेजना शुरू कर देता है। 

हालांकि, गूगल मैप्स सलाह देता है कि ऐप में स्पीडोमीटर केवल जानकारी के लिए है और यूजर्स को केवल इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके साथ-साथ अपने वाहन का स्पीडोमीटर भी जांचते रहना चाहिए।

यहां हम आपको गूगल मैप्स पर स्पीड लिमिट फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं। स्टेप्स Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए समान हैं।
 

How to activate speed limits in Google Maps

  • सबसे पहले Google Maps खोलें। 
  • ऊपरी दाएं कोने पर, प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
  • अब 'Settings' में जाएं। 
  • अब 'Navigation setting' पर टैप करें।
  • नीचे स्क्रॉल करते रहे, जब तक आपको 'Speed Limits' ऑप्शन दिखाई न दे।
  • अब इस ऑप्शन के समाने टॉगल बटन पर टैप कर उसे ऑन कर दें।
djqoea18
इसके बाद यदि यूजर किसी सड़क की स्पीड लिमिट से ऊपर गाड़ी चला रहा होगा, तो गूगल मैप्स द्वारा उसे सूचित किया जाएगा। हालांकि, जैसा कि हमने बताया, गूगल मैप्स सलाह देता है कि यूजर अपने वाहन के स्पीडोमीटर पर नजर रखें और साथ ही सड़क के किनारों पर मौजूद स्पीड लिमिट साइन को भी जांचते रहें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »