• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Swiggy, Zomato पर ‘डोमिनोज’ नाम से ऑनलाइन पिज्‍जा बेचने वाले 13 रेस्‍टोरेंट्स पर रोक

Swiggy, Zomato पर ‘डोमिनोज’ नाम से ऑनलाइन पिज्‍जा बेचने वाले 13 रेस्‍टोरेंट्स पर रोक

सभी रेस्‍टोरेंट डोमिनोज पिज्‍जा (Domino’s Pizza) के ट्रेडमार्क का इस्‍तेमाल करके फूड आइटम्‍स जैसे- पिज्‍जा बेच रहे थे।

Swiggy, Zomato पर ‘डोमिनोज’ नाम से ऑनलाइन पिज्‍जा बेचने वाले 13 रेस्‍टोरेंट्स पर रोक

कोर्ट ने रेस्‍टोरेंट्स से कहा है कि वो डाेमिनोज जैसे किसी मिलते-जुलते चिह्न का इस्‍तेमाल भी नहीं कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • दिल्‍ली हाई कोर्ट का आदेश
  • स्विगी जोमैटो को डाउन करने होंगे 13 रेस्‍टोरेंट्स के लिंक्‍स
  • डोमिनोज नाम से बेच रहे थे ऑनलाइन पिज्‍जा
विज्ञापन
फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म्‍स Swiggy और Zomato पर ‘डोमिनोज' नाम से ऑनलाइन पिज्‍जा बेचने वाले 13 रेस्‍टोरेंट्स के खिलाफ दिल्‍ली हाई कोर्ट ने आदेश पारित किया है। कोर्ट ने स्विगी और जोमैटो को इन रेस्‍टोरेंट्स से संबंधित लिंक हटाने का निर्देश दिया है। सभी रेस्‍टोरेंट डोमिनोज पिज्‍जा (Domino's Pizza) के ट्रेडमार्क का इस्‍तेमाल करके फूड आइटम्‍स जैसे- पिज्‍जा बेच रहे थे। जस्टिस अनीश दयाल ने ऑर्डर पारित करते हुए स्विगी और जोमैटो से एक सप्ताह के अंदर निर्देशों का पालन करने को कहा है और जरूरी हो तो रेस्‍टारेंट्स को भी इस बारे में बताने का निर्देश दिया है। 

जिन 13 फूड आउटलेड के लिंक्‍स डाउन करने को कहा गया है, वो “Dominic Pizza”, “Dominek's Pizza”, “Dominek Pizza”, “Domics Pizza”, “Dominick Pizza” जैसे नामों से अपने प्रोडक्‍ट बेच रहे थे। साथ ही 
“Domnick Pizza”, “Dominic's Pizza”, “Dominics Pizza”, “Dominic's Pizza”, “Dominik Pizza” और “Domnik Pizza” नाम का इस्‍तेमाल भी हो रहा था। 

कोर्ट ने रेस्‍टोरेंट्स से कहा है कि वो डाेमिनोज जैसे किसी मिलते-जुलते चिह्न का इस्‍तेमाल भी नहीं कर पाएंगे। डोमिनोज ने कोर्ट में याचिका दी थी। कहा था कि उसके ट्रेडमार्क का उल्‍लंघन किया जा रहा है। 

डोमिनोज की तरफ से एडवोकेट प्रवीण आनंद पेश हुए। उन्‍होंने तर्क दिया कि रेस्‍टोरेंट्स डोमिनोज के समान या वैसे ही नजर आने वाले चिह्नों का इस्‍तेमाल कर रहे थे और स्विगी व जोमैटो पर अपने पिज्‍जा आदि काे बेच रहे थे। दलील में कहा गया कि रेस्‍टोरेंट्स ने सर्च रिजल्‍ट्स का गलत फायदा उठाया। जब भी कोई यूजर ऐप पर डोमिनोज के लिए टाइपिंग करता तो 'DOM', 'DOMI', 'DOMIN' आदि लिखने पर उसे उन रेस्‍टोरेंज के नाम मिल जाते। 

कोर्ट के बताया गया कि कस्‍टमर्स को कई बार भ्रम हुआ, क्‍योंकि उन्‍होंने इस भरोसे पर ऑर्डर दिया कि आउटलेड डोमिनोज द्वारा ऑपरेट हो रहे थे, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं था। खास यह है कि मामले में रेस्‍टोरेंट्स की तरफ से कोई भी वकील पेश नहीं हुआ। अब स्विगी व जोमैटो को सभी 13 रेस्‍टोरेंट्स के लिंक्‍स डाउन करने होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »