जानें कब से शुरू होगी एयरटेल और पेटीएम की पेमेंट बैंकिंग सेवा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2016 11:48 IST
एयरटेल और पेटीएम की पेमेंट बैकिंग सेवा को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। भारती एयरटेल की अपने पेमेंट बैंक को इस साल की दूसरी तिमाही में शुरू करने की योजना है। वहीं, डिजिटल वॉलेट के लिए मशहूर पेटीएम की पेमेंट बैंकिंग सेवा की शुरुआत अगस्त तक हो जाएगी।

आपको बता दें कि भारती एयरटेल की सहायक कंपनी एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेज को अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि वह इस साल की दूसरी तिमाही में पेमेंट बैंकिंग की शुरुआत कर देगी।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 11 अप्रैल 2016 को पेमेंट बैंक खोलने की इजाजत मिली थी। आपको बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की 19.90 फीसदी हिस्सेदारी 98.8 करोड़ रुपये में खरीदी है।

अब बात पेटीएम की बैंकिंग सेवा की। आरबीआई ने पेटीएम को पिछले साल अगस्त महीने में ही पेमेंट बैंकिंग सेवा शुरू करने की इज़ाजत दी थी।
Advertisement

पेमेंट्स बैंक में डिमांड डिपॉज़िट और सेविंग बैंक अकाउंट खोले जा सकते हैं। इन अकाउंट में प्रति अकाउंट सर्वाधिक 1 लाख रुपये की रकम रखी जा सकती है।
Advertisement

पेटीएम के सह-संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि हम सारी कागजी कार्रवाई जल्द ही पूरी कर लेंगे। और अगस्त महीने तक आरबीआई को मंजूरी के लिए भेज देंगे।''

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.