गूगल के नाउ ऑन टैप के लिए नया अपडेट जारी, मिलेंगे दो काम के फ़ीचर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 2 जून 2016 18:07 IST
गूगल ने जब पिछले साल एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो को लॉन्च किया था तब 'नाउ ऑन टैप' इसका सबसे अहम फ़ीचर माना गया। यह गूगल का सर्च फ़ीचर है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित स्मार्टफोन में होम बटन पर होल्ड करने पर एक्टिव हो जाता है। यह फ़ीचर उस स्क्रीन में खुले टॉपिक से संबंधित जानकारी देता है। यह किसी भी ऐप के अंदर काम करता है और अपने आप ही स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट से संबंधित सर्च रिजल्ट को दिखाता है।

गूगल ने बुधवार को अपने 'नाउ ऑन टैप' के लिए अपडेट जारी किया। नए अपडेट में सिस्टम वाइड डिक्शनरी और सर्च बाय इमेज फ़ीचर दिए गिए हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद गूगल सर्च अब यूज़र को सिर्फ टेक्स्ट सेलेक्ट करने पर ही संबंधित जानकारी दे देगा। गूगल अब उस सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट का मतलब भी बताएगा और उससे संबंधित ऐप्स के बारे में भी। गूगल का कहना है कि 'नाउ ऑन टैप' के नए अपडेट हर जगह उपलब्ध हैं। लेकिन जानकारी दी गई है कि अभी शब्दों के अर्थ सिर्फ अंग्रेजी में बताए जाएंगे। अच्छी खबर यह भी है कि आने वाले हफ्तों में अन्य भाषा में भी शब्दों के अर्थ बताए जाएंगे।
 

अपडेट में जो एक और नया फ़ीचर दिया गया है वो तस्वीरों से संबंधित है। अब यूज़र बेहद ही आसानी से फोटो में नज़र आ रहे लोकेशन के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए होम बटन को कुछ देर के लिए दबाए रखना होगा। यह फ़ीचर भी सभी ऐप के साथ काम करेगा।

इसके अलावा गूगल कैमरा ऐप के जरिए रियल टाइम कंटेक्सचुअल जानकारी मुहैया कराएगी। कंपनी ने बताया है कि यूज़र अब कैमरा ऐप के जरिए स्क्रीन पर दिख रहे लोकेशन के बारे में और जानकारी हासिल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Google, Google Now, Google Search, Now on Tap
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  8. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.