Google ने 600 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, यह है वजह

Google ने इन ऐप्स को अपने विज्ञापन मॉनिटाइजेशन प्लेटफार्मों Google AdMob और Google Ad Manager पर भी बैन कर दिया है।

Google ने 600 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, यह है वजह

Google Play Store से 600 ऐप्स को हटा दिया गया है

ख़ास बातें
  • Google Play Store ने 600 ऐप्स को हटा दिया है
  • इन ऐप्स को Google AdMob और Google Ad Manager से भी बैन किया गया है
  • Google के पास इस तरह की ऐप्स का पता लगाने के लिए एक खास टेक्नोलॉजी है
विज्ञापन
Google Play Store ने "हानिकारक" विज्ञापनों दिखाने वाली लगभग 600 एंड्रॉयड ऐप्स को हटा दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। ऐप्स हटाने की घोषणा के साथ-साथ, सर्च इंजन दिग्गज ने यह भी बताया है कि उसने इन ऐप्स को अपने विज्ञापन मॉनिटाइजेशन प्लेटफार्मों Google AdMob और Google Ad Manager पर भी बैन कर दिया है। ऐसा इन ऐप्स द्वारा गूगल की विज्ञापन नीतियों का उल्लंघन करने और अंतर्राज्यीय नीतियों को अस्वीकारने के चलते किया गया है। स्मार्टफोन अडॉप्शन में होने वाली बढ़ोतरी के चलते हाल के दिनों में मोबाइल विज्ञापन से संबंधित धोखाधड़ी काफी बढ़ गई है।

गूगल के अनुसार, हानिकारक विज्ञापन यूज़र्स को अनपेक्षित तरीके से दिखाए जाते हैं, जिनमें डिवाइस की उपयोगिता को खराब करना या उसमें हस्तक्षेप करना शामिल होता है। इसे स्पष्ट शब्दों में समझाते हुए गूगल ने कहा है कि ये विज्ञापन एक स्पेशल तरीके से पॉप-अप होते हैं, जिसके कारण इन पर अनजाने में क्लिक हो जाते हैं और यहां तक कि इन विज्ञापनों को खारिज करने के लिए एक स्पष्ट साधन भी नहीं दिया जाता है।

गूगल का कहना है कि यह एक गलत पैंतरेबाज़ी है, जिसके कारण यूज़र्स का स्मार्टफोन अनुभव खराब होता है। Google का दावा है कि इस तरह के गलत ऐड दिखाने वाली ऐप्स को जांचने के लिए कंपनी के पास एक स्पेशनल मशीन लर्निंग तरीका है। आगे कंपनी ने यह भी बताया है कि गलत विज्ञापनों अवैध ट्रैफिक पाने वाली ऐप्स से होने वाले खतरों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए कंपनी नई तकनीकों को लाने की योजना बना रही है।

Bjorke ने BuzzFeed News को बताया है कि Google Play Store से जिन ऐप्स को हटाया गया है, वे मुख्य रूप से चीन, हांगकांग, भारत और सिंगापुर में स्थित डेवलपर्स द्वारा बनाए गए थे। हालांकि, इन एप्लिकेशन और डेवलपर्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

बता दें कि इसी तरह पिछले साल जुलाई में गूगल ने चीनी डेवलपर CoTTek पर एक ऐडवेयर प्लगइन का उपयोग कर ऐप उपयोग में नहीं होने पर भी हानिकारक विज्ञापन भेजने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Play Store, Google Play Store Apps

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »