• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल प्ले में अब ऐप खोजना होगा आसान, आठ नई कैटेगरी हुई शामिल

गूगल प्ले में अब ऐप खोजना होगा आसान, आठ नई कैटेगरी हुई शामिल

गूगल प्ले में अब ऐप खोजना होगा आसान, आठ नई कैटेगरी हुई शामिल
विज्ञापन
हाल ही में गूगल प्ले ने ऐप अपडेट साइज़ दिखाना शुरू किया था। अब गूगल प्ले ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिससे ऐप खोजना और ज्यादा आसान हो। इसी उद्देश्य के चलते, सर्च इंजन गूगल ने ऐप के बेहतर नेविगेशन, एक्सेस और खोजबीन के लिए आठ नई कैटेगरी पेश की हैं।

गूगल प्ले में हजारों ऐप मौजूद हैं और इसीलिए इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित करना बेहद जरूरी था। गूगल प्ले को एक ज्यादा व्यवस्थित ईकोसिस्टम बनाने के लिए, टेक दिग्गज गूगल ने आठ नई कैटेगरी पेश की हैं। इनमें आर्ट एंड डिजाइन, ब्यूटी, डेटिंग, इवेंट्स, फूड एंड ड्रिंक, हाउस एंड होम और पेरेंटिंग कैटगरी शामिल हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन कैटेगरी को मैप्स एंड नेविगेशन नाम दिया जाएगा जबकि मीडिया एंड वीडियो कैटेगरी को अब वीडियो प्लेयर एंड एडिटर्स नाम से जाना जाएगा।

गूगल ने घोषणा की है कि गूगल प्ले में ये बदलाव 60 दिन बाद दिखने शुरू होंगे और ऐप डेवलेपर को अपने ऐप को इन नई कैटेगरी में सेट करना चाहिए ताकि यूज़र उन्हें और आसानी से ढ़ूंढ सकें। इन नई कैटेगरी को चुनने के लिए, ऐप डेवलेपर को अपने गूगल प्ले डेवलेपर कंसोल में साइन इन कर अपना ऐप सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद स्टोर लिस्टिंग मेन्यू विकल्प में जाकर कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी। और फिर नए ऐप्लिकेशन टाइप व कैटेगरी को चुनना होगा। इस पूरी प्रक्रिया यानी कैटेगरी बदलने के लिए (अतिरिक्त एफएक्यू जवाब भी) आपको गूगल सपोर्ट पेज पर जानकारी मिल जाएगी।

गूगल ने हाल ही में किसी ऐप अपडेट के पूरे साइज़ की जानकारी दिखानी शुरू कर दी थी। इसके अलावा इन अपडेट का साइज़ घटाने के लिए नए एल्गोरिद्म की शुरुआत भी की थी। गूगल प्ले ने यह पहले यूज़र के डाटा इस्तेमाल को कम करने के मकसद से की है।

इसके अलावा गूगल प्ले पर कुछ दिनों पहले ही फैमिली लाइब्रेरी फीचर की शुरुआत भी की गई। इस फीचर से गूगल प्ले पर किसी ऐप, बुक या मूवी को खरीदने पर उसे पांच लोगों के साथ तक ग्रुप में शेयर किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  3. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  4. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  7. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  8. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  9. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  10. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »