गूगल फोटो सर्विस से अब बन सकेगी आपकी छुटिटयों की एलबम

गूगल फोटो सर्विस से अब बन सकेगी आपकी छुटिटयों की एलबम
विज्ञापन
ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपनी छुट्टियों और ट्रिप के दौरान ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। लेकिन इस सभी तस्वीरों को ठीक से शेयर करना एक कठिन काम ही होता है। लेकिन, अब गूगल ने इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक नया उपाय ढूंढ निकाला है।

गूगल का कहना है कि गूगल फोटो सर्विस अब यूजर को किसी इवेंट या ट्रिप के दौरान एक नए एलबम का विकल्प सुझाएगी। इसके अलावा यह यूजर द्वारा ली गई 'सबसे बेहतर तस्वीरों' का भी चुनाव करेगी। गूगल फोटोज मैप मेंयूजर की लोकेशन शामिल करने के अलावा यह भी बताएगी कि किसी यूजर ने कितनी दूरी की यात्रा तय की है।

इस फीचर से यूजर को एलबम में टेक्स्ट कैप्शन लिखने और एलबम में उसके परिवार व दोस्तों और ज्यादा तस्वीरें जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी तस्वीरों और एलबम में कोई छेड़छाड़ ना करे तो आप उसमें मैनुअली मैप, टेक्स्ट और लोकेशन जोड़ सकते हैं। यह सुविधा नई एलबम समेत वर्तमान एलबम पर भी मिलेगी।


यह बात किसी से छिपी नहीं है कि गूगल अपनी फोटो सर्विस को पहले ज्यादा बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है। अपनी डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में गूगल ने पिछले साल फोटो सर्विस में मुफ्त और अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज की घोषणा की थी। गूगल फोटो सर्विस बिना लोगों को टैग किये किसी भी जगह, लोग को पहचान कर उनकी ग्रुपिंग भी करती है। तब से अब तक गूगल की फोटो सर्विस में कई नए फीचर शामिल किये गए है। पिछले साल इस सर्विस में क्रोमकास्ट सपोर्ट शामिल किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Google Photos, Internet, Photos
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »