• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Messages में अब अपने आप डिलीट होंगे ओटीपी, मिले दो बेहद उपयोगी फीचर्स

Google Messages में अब अपने आप डिलीट होंगे ओटीपी, मिले दो बेहद उपयोगी फीचर्स

पिछले साल, Google ने संदिग्ध स्पैम मैसेज को स्पैम फोल्डर में अपने आप ट्रांस्फर करने वाला फीचर भी रिलीज़ किया था।

Google Messages में अब अपने आप डिलीट होंगे ओटीपी, मिले दो बेहद उपयोगी फीचर्स

Google Messages ऐप में होने वाले इन बदलावों को देखने के लिए ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करना होगा

ख़ास बातें
  • Google Messages ऐप को दो बेहद जरूरी फीचर्स मिल रहे हैं
  • पहला फीचर यूज़र के OTP को अपने आप कर देगा डिलीट
  • दूसरा फीचर सभी SMS को अपने आप डालेगा विभिन्न कैटेगरी में
विज्ञापन
Google Messages, कंपनी का मूल Android SMS, MMS और RCS मैसेजिंग ऐप है, जिसे अब भारत में दो नए जरूरी फीचर्स मिले हैं। पहला फीचर विभिन्न कैटेगरी में मैसेज को अपने आप छांटने का है और दूसरा फीचर यूज़र के वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को ऑटो-डिलीट करने का है। सॉर्टिंग (छटाई) करने का फीचर मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग कर यूज़र के मैसेज को पर्सनल, लेन-देन, ओटीपी सहित अन्य कैटेगरी में ऑटोमेटिक रूप से छांट देगा, जिससे यूज़र को उन मैसेज को आसानी से खोजने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, दूसरे फीचर की बदौलत यूज़र चाहे तो 24 घंटे के बाद उसके ओटीपी अपने आप डिलीट भी हो जाएंगे।

एक ब्लॉग पोस्ट में, Google ने भारत में Google Messages यूज़र्स के लिए इन दो नए फीचर्स के रोलआउट की घोषणा की। रोलआउट आने वाले हफ्तों में भारत में Android 8 और इसके बाद के वर्ज़न चलाने वाले Android फोन पर शुरू होगा। ओटीपी ऑटो डिलीटिंग फीचर और कैटेगरी फीचर दोनों वैकल्पिक हैं और सेटिंग्स में इसे चालू या बंद किया जा सकता है। बदलाव को देखने के लिए यूज़र्स को Google Messages को उसके लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करना होगा। यदि कैटेगरी फीचर चालू है, तो गूगल मैसेज ऐप पर SMS मैसेज को उनके उपयोग के आधार पर विभिन्न वर्गों में छांट दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, बैंक लेन-देन और बिल की लेन-देन वाले मैसेज के लिए एक अलग टैब बन जाएगा, जबकि सेव किए गए नंबरों पर हुई बातचीत वाले मैसेज को पर्सनल टैब में रखा जाएगा। Google का कहना है कि यूज़र्स के डिवाइस पर वर्गीकरण सुरक्षित रूप से होता है, इसलिए बातचीत ऐप में रहती है और इसे ऑफलाइन भी एक्सेस किया जा सकता है।

OTP फीचर के लिए, Google ओटीपी प्राप्त होने के 24 घंटे बाद उसे अपने आप हटाने का विकल्प भी दे रहा है। इससे यूज़र्स को रोज़ मिलने वाले कई OTP को खुद हटाने में समय खराब नहीं करना पड़ेगा। यह यूज़र्स को अपने मैसेज ऐप को साफ सुथरा रखने में मदद करेगा। पिछले साल, Google ने संदिग्ध स्पैम मैसेज को स्पैम फोल्डर में अपने आप ट्रांस्फर करने वाला फीचर भी रिलीज़ किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »