• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google ने Play store से हटाएं 100 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स, जानें क्या है वजह

Google ने Play store से हटाएं 100 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स, जानें क्या है वजह

Google (गूगल) इंडिया ने जानकारी दी है कि उसने भारत में प्ले स्टोर (Play store) से ऐसी कई पर्सनल लोन ऐप्स को हटा दिया है जो यूजर्स की सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रही थी।

Google ने Play store से हटाएं 100 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स, जानें क्या है वजह

गूगल ने कहा है कि वह 100 से ज्यादा पर्सनल लोन देने वाली ऐप्स का रिव्यू कर रही है

ख़ास बातें
  • गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए भारत में लोन ऐप्स पर सफाई दी है
  • कई यूजर्स ने रिकवरी एजेंट द्वारा उन्हें प्रताड़ना देने की शिकायत की है
  • गूगल अभी कई और लोन देने वाली ऐप्स को रिव्यू कर रही है
विज्ञापन
Google (गूगल) इंडिया ने जानकारी दी है कि उसने भारत में प्ले स्टोर (Play store) से ऐसी कई पर्सनल लोन ऐप्स को हटा दिया है जो यूजर्स की सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रही थी। ये ऐप्स सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर ऑनलाइन लोन की सर्विस दे रही थी। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वह सरकार और यूजर्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 100 से से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स को रिव्यू कर रहा है।          

गूगल का यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया है जब पिछले दिनों कई यूजर्स ने शॉर्ट टर्म लोन देने वाली कंपनियों के लिए शिकायत की थी कि वह उन्हें परेशान कर रही हैं। कुछ प्रभावित ग्राहकों ने आरोप लगाया था कि कई पर्सनल लोन देने वाली ऐप्स उनके कॉन्टैक्ट डिटेल्स का एक्सेस कर रही थी। इसका इस्तेमाल वसूली एजेंटों द्वारा उन्हें धमकाने के लिए किया जा रहा था।   

अभी तक गूगल ने उन ऐप्स के नंबर को साझा नहीं किया है जिन्हें हाल के फैसले के बाद प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। हालांकि फिनटेक एक्सपर्ट श्रीकांत एल ने बताया है कि गूगल ने पिछले 10 दिनों में कम से कम 118 डिजिटल लोन ऐप्स को हटा दिया है। गूगल ने पर्सनल लोन देने वाली ऐसी कई ऐप्स को कहा है कि वह यह बताएं कि कैसे वह लोकल लॉ और रेगुलेशन को फॉलो कर रही हैं। 

ऐसे में अभी तक जिन ऐप्स ने ऐसा नहीं किया है उन्हें बिना नोटिस दिए रिमूव कर दिया गया है। एंड्रॉइड सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी के वाइस प्रेसिडेंट ने यह जानकारी दी है। Reuters ने अपनी जांच में पाया है कि गूगल प्ले पर कम से कम 10 इंडियन लीडिंग ऐप्स ने रिपेमेंट लेंथ पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।              

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: google, play store, Google Play Store, apps

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »