Google Assistant अब समझता है हिंदी में आपके सवाल

गूगल असिस्टेंट ने अब हिंदी में भी समझना शुरू कर दिया है। यह सुविधा उन भारतीय यूज़र के लिए है जिन्होंने अपने एंड्रॉयड डिवाइस में लैंग्वेज़ प्रीफरेंस के तौर पर अंग्रेजी को रखा हुआ है। इस ताजा फैसले के साथ, गूगल अब अमेज़न के एलेक्सा और ऐप्पल के सीरी से एक कदम आगे निकल गया है।

Google Assistant अब समझता है हिंदी में आपके सवाल
ख़ास बातें
  • गूगल असिस्टेंट अब हिंदी में भी सवालों को समझता है
  • दिसंबर, 2016 में गूगल अलो में हिंदी सपोर्ट आया था
  • एलेक्सा और सीरी में अभी हिंदी सपोर्ट नहीं है
विज्ञापन
Google Assistant ने अब हिंदी में भी समझना शुरू कर दिया है। यह सुविधा उन भारतीय यूज़र के लिए है जिन्होंने अपने एंड्रॉयड डिवाइस में लैंग्वेज़ प्रीफरेंस के तौर पर अंग्रेजी को रखा हुआ है। इस ताजा फैसले के साथ, गूगल अब अमेज़न के एलेक्सा और ऐप्पल के सीरी से एक कदम आगे निकल गया है। बता दें कि ये दोनों वॉयस असिस्टेंट अभी हिंदी भाषा को सपोर्ट नहीं करते। बता दें कि गूगल असिस्टेंट के लिए हिंदी पोर्ट पूरी तरह से नया नहीं है क्योंकि गूगल अलो को दिसंबर, 2016 में हिंदी सपोर्ट मिला था। और गूगल ने पिछले महीने भारत में जियो फोन के लिए हिंदी व अंग्रेजी भाषा के सपोर्ट वाले गूगल असिस्टेंट वर्ज़न को भी प्रदर्शित किया था।

गूगल असिस्टेंट में अभी हिंदी के लिए सपोर्ट सीमित है। आप असिस्टेंट को अपनी कमांड हिंदी में दे सकते हैं। इसके लिए आपको वर्चुअल असिसस्टेंट को "Hey Google" या "OK Google" कहकर एक्टिव करना होगा। इसके बाद असिस्टेंट कमांड को अंग्रेजी में ट्रांसक्राइब करेगा लेकिन आपको जवाब हिंदी में मिलेगा। इसके अलावा, गूगल असिस्टेंट से जवाब पाने के लिए आप अपनी हिंदी की पूछताछ को अंग्रेजी में ट्रांसलिट्रेट भी कर सकते हैं। परिणाम की उपलब्धता के अनुसार, आपको प्रतिक्रिया हिंदी या अंग्रेजी में मिल जाएगी।

गूगल के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि गूगल असिस्टेंट के लिए हिंदी भाषा के सपोर्ट को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। और फिलहाल यह सपोर्ट अलो मैसेजिंग ऐप में गूगल असिस्टेंट के साथ ही उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि असिस्टेंट अब कुछ चुनिंदा हिंदी पूछताछ के लिए सपोर्ट करता है।
 
google

गूगल असिस्टेंट द्वारा आपकी हिंदी की पूछताछ को समझने के लिए, यूज़र को अपने एंड्रॉयड डिवाइस में प्राइमरी भाषा के तौर पर अंग्रेजी (इंडिया) को सेट करना होगा। English (India) को प्राइमरी भाषा सेट करने के लिए Settings > Languages & input > Languages > Add a language > English (India) में जाना होगा। एक बार ऐसा करने के बाद, आपको होम बटन को देर तक दबाए रखना होगा और इसके बाद नीचे की तरफ बने माइक्रोफोन आइकन पर टौप करना होगा या फिर गूगल असिस्टेंट पर हिंदी इस्तेमाल करने के लिए "Hey Google" या "OK Google" कहना होगा। गौर करने वाली बात है कि नया फ़ीचर तब काम नहीं करेगा जबकि आपने अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर हिंदी को प्राइमरी भाषा के तौर पर सेट किया है।

हमने एंड्रॉयड ओरियो व नूगा पर चलने वाले कई स्मार्टफोन पर गूगल असिस्टेंट में हिंदी पूछताछ की टेस्टिंग की और इसने ठीक तरह काम भी किया। इस फ़ीचर के पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न पर भी काम करने की उम्मीद है क्योंकि गूगल असिस्टेंट को एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और इसके बाद के एंड्रॉयड वर्ज़न के लिए भी हाल ही में सपोर्ट मिला है।

पिछले साल हुए Google for India इवेंट में गूगल ने गूगल असिस्टेंट के कंटेट को बढ़ाने के लिए स्थानीय पार्टनर और न्यूज़ प्रोवाइडर के साथ साझेदारी की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Assistant, Hindi, Google, Android, Apps, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »