गूगल अलो का असिस्टेंट और स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर हिंदी में भी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2016 14:12 IST
ख़ास बातें
  • अलो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में हिंदी असिस्टेंट रोल आउट किया गया
  • अलो ऐप में स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर भी हिंदी भाषा में काम करेगा
  • भारत में सबसे ज़्यादा अलो ऐप का इस्तेमाल होता है
गूगल ने भारत में अलो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में हिंदी असिस्टेंट रोल आउट कर दिया है। याद रहे कि गूगल ने सितंबर महीने में आयोजित मेक इन इंडिया इवेंट में साल के अंत तक अलो ऐप में हिंदी असिस्टेंट फ़ीचर देने का वादा किया था।

हिंदी असिस्टेंट के अलावा गूगल के अलो ऐप में स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर भी हिंदी भाषा में काम करेगा। ऐसा मशीन लर्निंग के ज़रिए संभव होगा। गूगल ने बताया कि नए फ़ीचर को रोल आउट कर दिया गया है। सोमवार से गूगल अलो के एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए इस फ़ीचर को सार्वजनिक कर दिया गया है। इसे आने वाले दिनों में सभी डिवाइस में उपलब्ध करा दिया जाएगा। नए फ़ीचर के जरिए कंपनी गैर-अंग्रेजी भाषी यूज़र को ऑनलाइन लाने की कोशिश कर रही है।
Advertisement

गूगल ने यह भी बताया कि भारत में सबसे ज़्यादा अलो ऐप का इस्तेमाल होता है। नए फ़ीचर के आ जाने के बाद अलो में मौज़ूद गूगल असिस्टेंट हिंदी को समझेगा और उसी भाषा में प्रतिक्रिया भी देगा। असिस्टेंट से हिंदी में जवाब पाने के लिए यूज़र को 'टॉक टू मी इन हिंदी' कहना होगा। या फिर डिवाइस में जाकर लैंगवेज प्रेफरेंस भी बदलना संभव है। नए फ़ीचर की जानकारी देते हुए गूगल ने यह भी दावा किया कि ऐप टेक्स्ट के अलावा हिंदी में तस्वीरों को भी पहचानेगा। गूगल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "अब स्मार्ट रिप्लाई आपकी चैट की भाषा को पहचानेगा और इसके बाद उसी ही भाषा में सुझाव देगा।"

अंग्रेजी में चैट करने पर गूगल अलो ऐसे तो स्मार्ट रिप्लाई अंग्रेजी में दिखाएगा। अगर यूज़र हिंदी में चैट करते हैं तो यह सुझाव हिंदी में ही देने लगेगा। बता दें कि आप सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज सेटिंग्स में बदल सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google for India, Google, Allo, Apps, Google Allo, Google Assistant
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.