Google ने Gemini AI की गलती पर दी सफाई, कहा- ये दो वजह थीं गलती के पीछे ...

गूगल ने अपने Gemini AI चैटबॉट की फोटो बनाने वाली क्षमता को हटा दिया है।

Google ने Gemini AI की गलती पर दी सफाई, कहा- ये दो वजह थीं गलती के पीछे ...

गूगल ने अपने Gemini AI चैटबॉट की फोटो बनाने वाली क्षमता को हटा दिया है।

ख़ास बातें
  • Google की ओर से ब्लॉग के जरिए स्पष्टीकरण पेश किया गया है
  • AI टूल को लोगों की एक व्यापक रेंज में अंतर करना नहीं आया
  • AI मॉडल कुछ चीजों में बहुत ज्यादा कम्पंसेट कर गया
विज्ञापन
Google का Gemini AI इन दिनों विवादों का सामना कर रहा है। जैमिनी से लोगों की गलत फोटो जेनरेट करने के मामले में एक अपडेट देते हुए गूगल ने सफाई देने की कोशिश की है। गूगल ने बताया है कि कैसे चैटबॉट से यह गलती हुई होगी। गूगल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए एआई मॉडल से हुई गलती को स्वीकार भी किया था। अब इमेज जेनरेट करने में चैटबॉट ने कैसे गलती की होगी, गूगल ने इसको समझाने की कोशिश की है। 

Google की ओर से ब्लॉग के जरिए इसका स्पष्टीकरण पेश किया गया है, या यूं कहें कि कंपनी ने गलती पर सफाई दी है। कंपनी से प्रभाकर राघवन ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए समझाया है कि एआई टूल ने गलत इमेज कैसे क्रिएट की होंगी। राघवन के अनुसार, पहला तो यह कि AI टूल को सर्च के मामले में लोगों की एक व्यापक रेंज में अंतर करना नहीं आया। दूसरा यह कि एआई मॉडल किसी प्रकार कमी रह जाने, या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने से बचने के कारण बहुत ज्यादा सतर्क हो गया। इन दोनों चीजों की वजह से AI मॉडल कुछ चीजों में बहुत ज्यादा कम्पंसेट कर गया, जबकि कुछ अन्य मामलों में बहुत ज्यादा रूढिवादी हो गया। इसी की वजह से उसने गलत इमेज बनाकर दे दीं जो कि शर्मिंदा करने वाली थीं और गलत थीं। 

बता दें कि गूगल ने अपने Gemini AI चैटबॉट की फोटो बनाने वाली क्षमता को हटा दिया है। हालांकि यह अस्थायी तौर पर किया गया बदलाव है। गूगल इसमें सुधार कर रहा है, जिसके बाद फिर से इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। गूगल ने इस संबंध में एक पोस्ट जारी कर कहा कि वह जैमिनी के इमेज जेनरेशन फीचर आई कमियों पर काम कर रहे हैं। वह इसे ठीक करेंगे और फिलहाल लोगों की इमेज जेनरेट करने वाले फीचर को रोक रहे हैं। जल्द ही वे इसका बेहतर वर्जन लॉन्च करेंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार एक यूजर ने जैमिनी एआई से 1943 के जर्मन सोल्जर की फोटो जेनरेट करने को कहा। शुरुआत में जैमिनी ने मना कर दिया लेकिन फिर यूजर ने लैंग्वेज बदलकर फिर से कोशिश की। दोबारा की गई कोशिश में जैमिनी ने फोटो तो बना दिए लेकिन वे गलत तरीके से बनाए। इसको लेकर सवाल उठने लगे कि एआई गलत तरीके से इमेज जेनरेट कर सकता है जो कि इतिहास के लिए ठीक नहीं है। इसके साथ छेड़छाड़ करके पेश किया जा सकता है। गूगल अब इसे सुधार करके बेहतर वर्जन पेश करने की बात कह रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gemini AI, Gemini AI Chatbot, Gemini AI mistake
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »