Facebook ने आधार 'विवाद' पर दी सफाई, कहा-बंद हुई टेस्टिंग

फेसबुक ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए उन सारे विवादों पर विराम लगाने की कोशिश की जो कंपनी की नई 'नेम एज़ पर आधार' साइन प्रक्रिया के कारण खड़े हुए थे। बता दें कि कंपनी इस प्रक्रिया की भारत में टेस्टिंग कर रही थी।

Facebook ने आधार 'विवाद' पर दी सफाई, कहा-बंद हुई टेस्टिंग
ख़ास बातें
  • कंपनी ने साफ-साफ कहा है कि टेस्टिंग की प्रक्रिया का अंत हो गया है
  • कंपनी ने साफ किया, साइन अप प्रक्रिया में आधार कहीं से भी इंटिग्रेटेड नहीं
  • इसका इस्तेमाल नए यूज़र की पहचान स्थापित करने के लिए भी नहीं हो रहा था
विज्ञापन
फेसबुक ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए उन सारे विवादों पर विराम लगाने की कोशिश की जो कंपनी की नई 'नेम एज़ पर आधार' साइन प्रक्रिया के कारण खड़े हुए थे। बता दें कि कंपनी इस प्रक्रिया की भारत में टेस्टिंग कर रही थी। कंपनी ने साफ-साफ कहा है कि टेस्टिंग की प्रक्रिया का अंत हो गया है और इसके विस्तार की कोई योजना नहीं है। फेसबुक ने ज़ोर देकर कहा है कि साइन अप प्रक्रिया के दौरान आधार का इस्तेमाल सिर्फ पूरा नाम इस्तेमाल करने के सुझाव के तौर पर हो रहा था। कंपनी की ओर से कोई आधार वैरिफिकेशन नहीं करवाया जा रहा था।

इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने गैजेट्स 360 के साथ पहले साझा की गई जानकारियों के अलावा टेस्टिंग के बारे में कुछ भी नया नहीं कहा है। फेसबुक के लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट का मकसद मीडिया में आ रही उन खबरों पर विराम लगाना है जिसमें फेसबुक द्वारा आधार के ब्योरे पूछने की बात कही जा रही है। कंपनी ने साफ किया है कि उसकी साइन अप प्रक्रिया में आधार कहीं से भी इंटिग्रेटेड नहीं है। इसका इस्तेमाल नए यूज़र की पहचान स्थापित करने के लिए भी नहीं हो रहा था।
 
facebook

गैजेट्स 360 ने पहले भी आपको बताया था कि यह सोशल मीडिया कंपनी यूज़र को आधार की तरह फेसबुक प्रोफाइल में भी पूरा नाम इस्तेमाल करने के लिए कह रही है। जब यूज़र नया अकाउंट बना रहे थे तो उस वक्त 'name as per Aadhaar' का सुझाव दिया जा रहा था। गैजेट्स 360 को दिए एक बयान में फेसबुक ने कहा था, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यूज़र उसी नाम का इस्तेमाल करें, जिनसे उन्हें पहचाना जाता है, ताकि दोस्तों और परिवार के सदस्यों से जुड़ना आसान रहे। अभी छोटे स्तर पर इसकी टेस्टिंग चल रही है। हम यूज़र को आधार कार्ड वाले ही नाम को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह वैकल्पिक सुझाव है। आधार कार्ड वाले ही नाम को इस्तेमाल करना अनिवार्य बिल्कुल नहीं है।"

दरअसल, फेसबुक के इस कदम को फर्जी प्रोफाइल पर रोक-थाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि भारत में फेसबुक को करीब 24 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। यूज़र की संख्या के हिसाब से भारत, अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar Card, Facebook, India, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »