Facebook बना रहा है ऐसा ऐप जो आपको देगा ब्रेकिंग न्यूजः रिपोर्ट

Facebook बना रहा है ऐसा ऐप जो आपको देगा ब्रेकिंग न्यूजः रिपोर्ट
विज्ञापन
इंस्टेंट आर्टिकल्स (Instant Articles) के बाद अब फेसबुक (Facebook) की योज़ना आपको ब्रेकिंग न्यूज़ देने की है। कंपनी ऐसा मोबाइल ऐप डेवलप कर रही है जिसके जरिए यूज़र को उनके मोबाइल पर ब्रेकिंग न्यूज़ मिलता रहेगा। ये ख़बर बिजनेस इनसाइडर ने दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप अभी डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में है। यह ऐप यूज़र से पूछेगा कि वे किस पब्लिकेशन का नोटिफिकेशन पाना चाहते है। इसके अलावा यूज़र किसी खास 'टॉपिक' या 'स्टेशन' का भी चुनाव कर पाएंगे। इसके बाद जब भी उस खास टॉपिक से जुड़ी कोई खबर आएगी तो पब्लिकेशन हाउस 100 कैरेक्टर्स तक के पुश नोटिफिकेशन यूज़र को भेज सकते हैं। Facebook के इस ऐप के जरिए भेजे गए सभी नोटिफिकेशन पब्लिकेशन की वेबसाइट से लिंक होंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चुनिंदा पब्लिकेशन हाउस ही इस ऐप पर मौजूद होंगे।

इन दिनों खबरों से रूबरू होने के लिए यूज़र सोशल मीडिया का जमकर का इस्तेमाल करते रहे हैं। Facebook भी इस ट्रेंड को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। अभी तक आई जानकारी से लगता है कि यह ऐप पब्लिकेशन हाउस के लिए एक और कंटेंट मीडियम जैसा होगा। गौर करने वाली बात है कि ट्विटर (Twitter) ने भी पिछले हफ्ते ही अपने iOS और Android ऐप्स पर 'ब्रेकिंग न्यूज टैब' की टेस्टिंग शुरू की थी।

वैसे इस रिपोर्ट पर Facebook ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऐप की 'अल्फा टेस्टिंग' चल रही है। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि ऐप को कब आम यूज़र के लिए रिलीज किया जाएगा और इसका नाम क्या होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »