फेसबुक ने जारी किया एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन से लैस सीक्रेट कनवर्सेशन फीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 12:28 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र को इनक्रिप्शन के लिए एक सीक्रेट कनवर्सेशन शुरू करना होगा
  • फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयज और आईओएस यूज़र के लिए एक्टिवेट किया गया है
  • अभी यह फीचर हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है
फेसबुक ने एक महीने पहले ऐलान किया था कि मैसेंजर ऐप में सीक्रेट कनवर्सेशन नाम से फीचर लॉन्च किया जाएगा।  इस फीचर में एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन होने की बात कही गई थी। अब फेसबुक ने इस फीचर को अपने ऐप यूज़र के लिए जारी करना शुरू कर दिया है। यह फीचर के तहत चुनिंदा कनवर्सेशन पूरी तरह से इनक्रिप्टेड होंगे और उन्हें सिर्फ एक डिवाइस पर ही रखा जा सकेगा। इसके अलावा यूज़र को एक टाइमर सेट करने का विकल्प भी मिलेगा जिससे बाद में मैसेज गायब किए जा सकते हैं।

सीक्रेट कनवर्सेशन फीचर को धीरे-धीरे एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है। फिलहाल एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन डेस्कटॉप पर मैसेंजर में काम नहीं करेगा। इस फीचर को मैनुअली हर चैट के लिए एक्टिवेट करना होगा और यह सभी प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करता (जैसे व्हाट्सऐप पर)। इस फीचर को इनेबल करने के लिए यूज़र को सबसे पहले मैसेंजर ऐप में जाकर, उस यूज़र को सेलेक्ट करना होगा जिनके साथ वह सीक्रेट कनवर्सेशन करना चाहते हैं। इसके बाद यूज़रनेम पर टैप कर, सीक्रेट कनवर्सेशन फीचर एक्टिवेट करना होगा। सीक्रेट कनवर्सेशन विकल्प के पास टाइमर आइकन पर क्लिक कर यूज़र एक टाइम सेट कर सकते हैं और इसके बाद मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे।
Advertisement
 

सीक्रेट कनवर्सेशन पीचर फिलहाल कुछ लोकप्रिय फीचर जैसे जिफ़ और वीडियो को सपोर्ट नहीं करता है। इसके अलावा यह सिर्फ एक डिवाइस तक ही सीमित है जिसका मतलब है कि अगर यूज़र फेसबुक को किसी दूसरे डिवाइस पर लॉगइन करता है तो वो कनवर्सेशन वहां नहीं दिखाएगा। इसके साथ ही किसी यूज़र के साथ सीक्रेट कनवर्सेशन अलग तरह से दिखेगा और बिना इस फीचर के साथ किए गए दूसरे कनवर्सेशन दूसरी तरह से दिखेंगे। इस फीचर को अभी जारी किया जा रहा है इसलिए हो सकता है कि आप तक इस फीचर को पहुंचने में थोड़ा समय लगे।

लेकिन, अभी सभी यूज़र सीक्रेट कनवर्सेशन फीचर को इस्तेमाल नहीं कर सकते। और अगर आपकी प्रोफाइल में यह फीचर दिखा रहा हो तो भी अधिकतर यूज़र अभी सीक्रेट कनवर्सेशन नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि एक सर्वर साइड अपडेट के जरिए जल्द ही इस फीचर को इनेबल किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.