• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Facebook, Instagram चलाने वालों पर 16 दिसंबर से होगा बड़ा असर, Meta AI के साथ बातचीत का डाटा होगा इस्तेमाल

Facebook, Instagram चलाने वालों पर 16 दिसंबर से होगा बड़ा असर, Meta AI के साथ बातचीत का डाटा होगा इस्तेमाल

Meta के AI प्लेटफॉर्म उपयोग करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है।

Facebook, Instagram चलाने वालों पर 16 दिसंबर से होगा बड़ा असर, Meta AI के साथ बातचीत का डाटा होगा इस्तेमाल

Photo Credit: Unsplash/ Brett Jordan

इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स का अनुभव बदल जाएगा।

ख़ास बातें
  • Meta जनरेटिव AI टूल्स के साथ होने वाली यूजर्स की बातचीत का उपयोग करेगी।
  • फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट और विज्ञापन को पर्सनलाइज किया जाएगा।
  • मेटा ने कहा कि यूजर्स को 7 अक्टूबर से बदलावों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

Meta के AI प्लेटफॉर्म उपयोग करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल कंपनी अपने जनरेटिव AI टूल्स के साथ होने वाली यूजर्स की बातचीत और एक्टिविटी का इस्तेमाल करेगी। इसके जरिए कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर कंटेंट और विज्ञापन को पर्सनलाइज करेगी। मेटा प्लेटफॉर्म्स 16 दिसंबर से यह कदम उठाने जा रहा है। मेटा ने कहा कि यूजर्स को 7 अक्टूबर से बदलावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। हालांकि, यूजर्स के पास ऑप्ट-आउट करने का ऑप्शन नहीं होगा, लेकिन यह अपडेट सिर्फ मेटा एआई का उपयोग करने वालों पर लागू होता है। आइए Meta के इस कदम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेटा ने कहा कि उसके एआई टूल्स के साथ यूजर्स की बातचीत को मौजूदा डाटा में शामिल किया जाएगा, जिसमें वॉयस कंवर्सेशन, टेक्स्ट चैट, लाइक और फॉलो  आदि शामिल हैं। इनका उपयोग फेसबुक और इंस्टाग्राम रील्स और विज्ञापन समेत कंटेंट और ऐड के लिए बेहतर सुझाव तैयार करने के लिए किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर Meta AI के साथ स्विमिंग के बारे में बात करता है तो उसे बाद में स्विमिंग ग्रुप, दोस्तों के स्विमिंग अपडेट या स्विमिंग गैजेट्स जैसे ग्लासेज, शॉर्ट्स, कैप आदि के विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं।

मेटा की प्राइवेसी पॉलिसी मैनेजर क्रिस्टी हैरिस ने कहा कि "लोगों की बातचीत बस उस इनपुट का एक और हिस्सा होगी जो फीड और विज्ञापन को ज्यादा पर्सनलाइज करने में मदद करेगी। हम अभी भी इस तरह के पहले ऑफर को तैयार करने की प्रक्रिया में हैं जहां इस डाटा का उपयोग करेंगे।"

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जब यूजर्स Meta AI के साथ अपने धार्मिक विचारों, यौन विचारों, राजनीतिक विचारों, हेल्थ, जाति या नस्ल जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करेंगे, तो उनका उपयोग उन्हें कोई विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाएगा। कंपनी 16 दिसंबर से अधिकतर क्षेत्रों में यह रोलआउट करेगी और समय के साथ इसका विस्तार होगा। हालांकि, यूके, यूरोपीय संघ और साउथ कोरिया यह नहीं आएगा। Meta AI के अब  1 बिलियन से ज्यादा मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Meta AI Tools, Meta AI, Facebook, Instagram, Reels
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »