Facebook Messenger को जल्द मिल सकता है ऑटो स्टेटस फीचर

Facebook Messenger पर यह आगामी फीचर आपकी लोकेशन, एक्सेलेरोमीटर और बैटरी लाइफ का इस्तेमाल करेगा और यह निर्धारित करेगा कि आप क्या कर रहे हैं और इसे आपके द्वारा चुने गए अन्य यूज़र्स के साथ साझा करेगा।

Facebook Messenger को जल्द मिल सकता है ऑटो स्टेटस फीचर

इस फीचर को 2018 में लॉन्च हो चुकी Instagram की Threads ऐप में देखा जा चुका है

ख़ास बातें
  • इस फीचर को Instagram की Threads ऐप में देखा जा चुका है
  • नए फीचर में Facebook Messenger अपने आप सेट करेगा यूज़र का स्टेटस
  • यूज़र के फोन की बैटरी लाइफ, एक्सेलेरोमीटर, लोकेशन का करेगा इस्तेमाल
विज्ञापन
Facebook Messenger में जल्द ही एक नया फीचर जोड़ा जा सकता है, जो आपके करीबी दोस्तों को बताएगी कि आप क्या कर रहे हैं। एक यूज़र ने फेसबुक को Instagram के Threads ऐप के ऑटो स्टेटस विकल्प से मेल खाते वर्ज़न पर काम करते हुए स्पॉट किया है। बता दें कि इस फीचर में व्यक्ति अपनी प्रोफाइल पर इमोजी का इस्तेमाल करक यह दर्शा सकता है कि वह क्या कर रहा है या किस मूड में है। इस फीचर में यूज़र यह भी चुन सकता है कि उसका स्टेटस कौन देख सकता है।

TechCrunch की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक मैसेंजर पर यह फीचर आपकी लोकेशन, एक्सेलेरोमीटर और बैटरी लाइफ का इस्तेमाल करेगा और यह निर्धारित करेगा कि आप क्या कर रहे हैं और इसे आपके द्वारा चुने गए अन्य यूज़र्स के साथ साझा करेगा। हालांकि सटीक निर्देशांक साझा करने के बजाय, यह उस गतिविधि की जानकारी देने के लिए आपके प्रोफाइल आइकन पर एक इमोजी को ओवरले करेगा जिसमें कोई व्यक्ति शामिल है। इस फीचर की पुष्टि फेसबुक के ईएमईए संचार प्रबंधक Alexandru Voica पहले से कर चुके हैं। उन्होंने यह बताया था कि यह फीचर फिलहाल आंतरिक परिक्षण पर है और इसे टेस्ट करने के लिए रिलीज़ नहीं किया गया है।
 

ऑटो स्टेटस फीचर को सबसे पहले इंस्टाग्राम के थ्रेड्स ऐप पर देखा गया था, जो फेसबुक के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म का ऐप है और केवल करीबी दोस्तों के लिए हैं। इस ऐप को अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था। इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर ऑटो स्टेटस फीचर यूज़र्स के करीबी दोस्तों को यह बताता है कि वह क्या कर रहे हैं। यह ऐप यूज़र्स को उनके दोस्तों को उनकी लोकेशन, मौसम, बैटरी की स्थिति आदि स्टेटस साझा करने का विकल्प देता है, भले ही वह इस ऐप को चला नहीं रहे हों। ऑटो स्टेटस केवल दोस्तों की एक विशिष्ट सूची के लिए दिखाई देता है और कोई भी किसी भी समय इसे बदल सकता है, जिस तरह Instagram की क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट विकल्प काम करता है। 

एक यूज़र या तो खुद से एक ऑटो स्टेटस को चुन सकता है या इंस्टाग्राम को इमोजी चुनने के लिए डेटा सिग्नल का इस्तेमाल करने की अनुमती दे सकता है। इंस्टाग्राम आपके सटीक स्थान का पता लगाएगा, जैसे कि आप घर में हैं या ऑफिस, कैफे, बार जैसे स्थानों में हैं और इस हिसाब से आपका स्टेटस खुद सेट करेगा। यदि आप बाइक चला रहे हैं या ड्राइविंग कर रहे हैं तो आपके फोन के एक्सेलेरोमीटर के जरिए यह पता लगाया जाता है और आपके स्टेटस को सेट कर दिया जाता है। इसी तरह आपके फोन की बैटरी यह दिखा सकती है कि आपकी बैटरी कम है या आप इस समय अपना फोन चार्ज कर रहे हैं। इन्हीं सब का पता लगा कर ऐप आपके प्रोफाइल के ऊपर एक छोटी इमोजी सेट कर देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »