• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मैसेंजर ने शुरू किया ग्रुप कॉलिंग फीचर, एक साथ 50 लोगों से कर सकते हैं बात

फेसबुक मैसेंजर ने शुरू किया ग्रुप कॉलिंग फीचर, एक साथ 50 लोगों से कर सकते हैं बात

फेसबुक मैसेंजर ने शुरू किया ग्रुप कॉलिंग फीचर, एक साथ 50 लोगों से कर सकते हैं बात
विज्ञापन
फेसबुक ने बुधवार को अपने मैसेंजर ऐप में ग्रुप कॉलिंग फीचर की शुरुआत कर दी। इस नए फीचर के साथ ही अब फेसबुक मैसेंजर यूजर किसी भी ग्रुप में बातचीत के दौरान फोन आइकन पर टैप कर ग्रुप कॉल कर पाएंगे। ध्यान देने वाली बात है, ग्रुप वीडियो कॉलिंग अभी भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, फेसबुक को टक्कर देने वाले कई दूसरे ऐप स्काइप, वाइबर और वीचैट में ग्रुप वी़डियो कॉलिंग का फीचर मौजूद है।

फेसबुक का ग्रुप कॉल फीचर अभी 50 लोगों तक ही सीमित है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फेसबुक मैसेंजर के प्रमुख ने एक फेसबुक पोस्ट में नए फीचर की पुष्टि की और कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर यह फीचर सभी यूजर के लिए शुरू हो जाएगा। ग्रुप कॉल फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर के लिए उपलब्ध होगा और इससे यूजर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटेकॉल (वीओआईपी) भी कर सकते हैं।

पोस्ट के मुताबिक, ''अगर आपके पास मैसेंजर का लेटेस्ट वर्जन है तो अगले 24 घंटे के अंदर आपको ग्रुप कनवर्सेशन में एक फोन आइकन दिखेगा। इसे इस्तेमाल करने की कोशिश करें और हमेशा की तरह हमें अपना अनुभव बताएं ताकि हम आपको बेहतर सेवाएं दे सकें। ''

वेंचर बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेंजर पर ग्रुप कॉलिंग फीचर का अनुभव वन-टू-वन होने वाली कॉल की तरह ही होगा। बस, स्क्रीन पर ग्रुप का नाम दिखेगा और जो सदस्य कॉल के दौरान एक्टिव हैं वो 'कॉल इन' और जो नहीं हैं वो 'नॉट इन कॉल' में दिखेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मैसेंजर यूजर के पास किसी ग्रुप कॉल को रिसीव, इग्नोर और डीक्लाइन करने का विकल्प भी होगा।

गौर करने वाली बात है कि फेसबुक मैसेंजर ऐप ग्रुप कॉलिंग फीचर की शुरुआत करने वाला पहला ऐप नहीं है। लाइन और वीचैट जैसे ऐप इस फीचर की शुरुआत पहले ही कर चुके हैं। लाइन ने पिछले महीने ग्रुप कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था और एक ग्रुप में 200 सदस्य तक के साथ यह ग्रुप कॉल सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Messenger, Messenger, Messenger App, Social
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »