Honor ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor X7c 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Honor
Honor X7c 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Honor ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor X7c 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में स्लिम और स्टाइलिश बिल्ड दिया गया है। यह फोन एआई फीचर्स प्रदान करता है। X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Honor X7c 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Honor X7c 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 20-22 अगस्त, 2025 से शुरू होगी।
Honor X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2412×1080 रेजोल्यूशन और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X7c 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इस फोन में Adreno 613 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की लंबाई 166.9 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 193 ग्राम है। यह फोन फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के लिए Honor X7c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G सिम, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक से लैस है। अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए Honor ने बॉक्स में पहले से लगा स्क्रीन प्रोटेक्टर और एक TPU केस शामिल किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!