Facebook Messenger Lite एंड्रॉयड ऐप लॉन्च हुआ भारत में

फेसबुक ने कुछ महीने पहले अपने मैसेंजर ऐप का लाइट वर्ज़न पेश किया था। अब मैसेंजर लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह ऐप अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है।

Facebook Messenger Lite एंड्रॉयड ऐप लॉन्च हुआ भारत में
ख़ास बातें
  • फेसबुक ने कुछ महीने पहले अपने मैसेंजर ऐप का लाइट वर्ज़न पेश किया था
  • अब मैसेंजर लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है
  • यह ऐप अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है
विज्ञापन
फेसबुक ने कुछ महीने पहले अपने मैसेंजर ऐप का लाइट वर्ज़न पेश किया था। अब मैसेंजर लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह ऐप अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है। फेसबुक लाइट ऐप की तरह मैसेंजर लाइट को भी पुराने और सस्ते हैंडसेट के लिए बनाया गया है। इसके अतिरिक्त ऐप बनाते वक्त धीमे इंटरनेट कनेक्शन का भी खास ख्याल रखा गया है। भारत में धीमे इंटरनेट की समस्या बेहद ही आम है।

Messenger Lite ऐप 10 एमबी का है। तुलना की जाए तो मैसेंजर एंड्रॉयड ऐप 40 एमबी का है। और आईओएस प्लेटफॉर्म पर यह 300 एमबी का है। फेसबुक लाइट की तरह मैसेंजर लाइट को आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Messenger Lite ऐप में लगभग वो सारे फ़ीचर दिए गए हैं जिनकी उम्मीद आप एक आम ऐप से करते हैं। इसकी मदद से आप टेक्स्ट को भेज और रिसीव कर पाएंगे। फोटो, लिंक, इमोजी और स्टिकर भी शेयर करना संभव होगा। हालांकि, पैसे भेजने और वीडियो कॉल करने जैसे फ़ीचर के लिए आपको मैसेंजर ऐप को इस्तेमाल करना होगा।

हमारा मानना है कि आम मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने वाले लोग मैसेंजर लाइट को पसंद कर सकते हैं। वैसे, कई यूज़र की शिकायत रही है कि कंपनी लाइट वर्ज़न के जरिए अनुभव खराब कर रही है। लेकिन विकासशील देशों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को देखते हुए मैसेंजर लाइट ऐप सही रणनीति नज़र आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Messenger Lite, Facebook Lite, Android, Google, Microsoft, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »