• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Facebook मैसेंजर में आया नया फीचर, दूसरी भाषाएं समझने में नहीं होगी दिक्कत

Facebook मैसेंजर में आया नया फीचर, दूसरी भाषाएं समझने में नहीं होगी दिक्कत

Facebook ने मंगलवार को सालाना कॉन्फ्रेंस कई महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान किया। इनमें से मैसेंजर ऐप के नए फीचर से भी पर्दा उठा...

Facebook मैसेंजर में आया नया फीचर, दूसरी भाषाएं समझने में नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन
Facebook ने मंगलवार को सालाना कॉन्फ्रेंस कई महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान किया। इनमें से मैसेंजर ऐप के नए फीचर से भी पर्दा उठा। अब Facebook  मैसेंजर में यूज़र को रियल टाइम अनुवाद की सुविधा मिलेगी। एआई की मदद से यूज़र को विभिन्न भाषाओं टेक्सट कनवर्सेशन का अनुवाद करके दिए जाएंगे। मैसेंजर आज के दौर में एक बिजनेस टूल भी बन चुका है, जिसके ज़रिए ग्राहकों से बातचीत की जा रही है।

मैसेंजर चीफ डेविड मार्कस ने सालाना कॉन्फ्रेंस में बताया, बिना भाषाई बाध्यता के एक-दूसरे से बातचीत हो जाने को हम प्राथमिकता देते हैं। मार्कस ने बताया कि  मैसेंजर के ज़रिए बिक्रेता से लेकर ग्राहक तक, विभिन्न भाषाओं में संवाद करते हैं। कहा गया कि अतिरिक्त भाषाएं व अन्य देशों को भी इसके फायदों से जोड़ा जाएगा। मैसेंजर में पहले से ही 'एम' नाम का एआई मौज़ूद है, जो सर्विस को मज़बूती देगा। इसका अनुवाद में अनुभव पहले से काफी नया होगा। अन्य कंपनियां भी भाषाई बाध्यता को दूर करे के लिए एआई की मदद ले रही हैं।

अमेज़न नया ट्रांसलेशन फीचर लेकर आई है। माइक्रोसॉफ्ट इसके लिए स्काइप मैसेजिंग सेवा में अनुवाद की सुविधा देती है। गूगल ने भी पिछले साल पिक्सल इयर बड्स उतारे थे, जिनमें रियल टाइम अनुवाद की सेवा दी थी। यह कई भाषाओं के अनुवाद करने में सक्षम है।

इससे अलग नीदरलैंड्स के स्टार्टअप ट्रैविस सीईएस शो में उतारा गया था। इसमें भी अनुवाद की सुविधा दी गई थी। अनुवाद के साथ नए मैसेंजर में बबल्स भेजने का भी फीचर आएगा। यह स्मार्टफोन के ऑगमेंटिड रिएलिटी का हिस्सा होगा। उदाहरण के लिए मैसेंजर यूज़र अपने हिसाब से सामने के सीन को एआर के ज़रिए देख सकते हैं। इसमें विभिन्न जानवर, डिज़ाइन आदि की थीम इस्तेमाल में लाई जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »