ऐप्पल के लाइव फोटोज फ़ीचर को सपोर्ट करेगा फेसबुक ऐप

ऐप्पल के लाइव फोटोज फ़ीचर को सपोर्ट करेगा फेसबुक ऐप
विज्ञापन
लेटेस्ट आईफोन मॉडल में ऐप्पल ने 'लाइव फोटोज' नाम का अनोखा फ़ीचर पेश किया। लाइव फोटोज ऐप किसी तस्वीर लेने से पहले चंद सेकेंड का वीडियो भी रिकॉर्ड करता है। इसे फ़ीचर को यूज़र द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। हालांकि, लाइव फोटोज को किसी और ऐप साझा करने की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं थी।

'लाइव फोटोज' की लोकप्रियता को देखते हुए अब फेसबुक ने फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। वेबसाइट 'टेक क्रंच' की रिपोर्ट के अनुसार, टम्ब्लर के बाद अब फेसबुक भी अपने आईओएस ऐप में लाइव फोटो को देखने और साझा करने का विकल्प देगी।

लाइव फोटोज को नियमित रूप से साझा की जाने वाली फोटो की तरह की साझा किया जाता है।

अगर आप अपने कैमरे से लाइव फोटोज ऐप के जरिए फोटो साझा करते हैं तो, एक 'लाइव' बॉक्स निकल कर आता है। इस पर क्लिक करके आप लाइव फोटो अपलोड कर सकते हैं। अगर इस बॉक्स पर क्लिक नहीं किया जाएगा, तो केवल स्टिल फोटो ही अपलोड होगी।

आपको बता दें कि लाइव फोटोज की सुविधा आईफोन 6एस और 6एस प्लस तक ही सीमित है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »