फेसबुक एंड्रॉयड यूज़र अब देख सकेंगे ऑफलाइन वीडियो

फेसबुक एंड्रॉयड यूज़र अब देख सकेंगे ऑफलाइन वीडियो
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर यूट्यूब जैसे एक लोकप्रिय फ़ीचर को जल्द ही शामिल किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं कि ऑफलाइन वीडियो फ़ीचर की। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र चुनिंदा वीडियो को डाउनलोड करके बाद में देख सकते हैं। अब फेसबुक के एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर ऑफलाइन वीडियो देखने का फीचर शुरू हो गया है।

फेसबुक एंड्रॉयड ऐप में किसी फेसबुक वीडियो पोस्ट के ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'सेव वीडियो' एक विकल्प देख जा सकता है। फेसबुक ने यह भी भरोसा दिलाया है कि डाउनलोड किए जाने वाले वीडियो फेसबुक ऐप में ही स्टोर रहेंगे। इन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर देखना या शेयर करना संभव नहीं होगा।

गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब के ऑफलाइन फ़ीचर में भी कुछ सीमाएं हैं। किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने के बाद उन्हें 48 घंटे तक ही ऑफलाइन मोड में देखा जा सकता है। इसके बाद आपको अपने डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा, ताकि ऐप यह जांच सके कि वीडियो अब भी उपलब्ध है या नहीं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फेसबुक इस फ़ीचर को भी ऑफलाइन मोड में दिया जाएगा या नहीं।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक एंड्रॉयड ऐप में 85 और 86 (बीटा) वर्जन में ही फिलहाल सेव वीडियो का विकल्प देखा जा सकता है।

इससे पहले इसी महीने, फेसबुक ने कहा था कि कंपनी 11 जुलाई से 'एक छोटे ग्रुप में' ऑफलाइन वीडियो की टेस्टिंग शुरू करेगी। इस मेल को चुनिंदा मीडिया पार्टनर को फेसबुक द्वारा भेजा गया था।

ईमेल में लिखा गया था, ''11 जुलाई 2016 से हम कुछ लोगों के लिए नया विकल्प रोल आउट करेंगे। इसकी मदद से अच्छे इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े रहने पर फेसबुक ऐप पर वीडियो डाउनलोड करके उन्हें ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में देखा जा सकेगा।" बताया गया था कि इस फ़ीचर को भारत में टेस्ट किया जा रहा है, जहां कनेक्टिविटी एक बड़ा मुद्दा है। पब्लिशर्स चाहें तो इस ट्रायल से खुद को अलग भी कर सकते हैं।

इससे पहले, यूट्यूब ने भी ऑफलाइन वीडियो स्टोर करने का फीचर शुरू किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Facebook, Offline, Save Videos, Videos
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »