• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • फेसबुक पर भी आ सकता है ऑफलाइन मोड, 11 जुलाई से भारत में टेस्टिंग शुरू

फेसबुक पर भी आ सकता है ऑफलाइन मोड, 11 जुलाई से भारत में टेस्टिंग शुरू

फेसबुक पर भी आ सकता है ऑफलाइन मोड, 11 जुलाई से भारत में टेस्टिंग शुरू
ख़ास बातें
  • यूट्यूब के ऑफलाइन मोड जैसे फ़ीचर को फेसबुक पर लाने की है तैयारी
  • भारत के चुनिंदा लोग की इस फ़ीचर की टेस्टिंग कर पाएंगे
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी समस्या के कारण इस फ़ीचर को भारत में लाया जा रहा है
विज्ञापन
संभव है कि सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर यूट्यूब के एक लोकप्रिय फ़ीचर को जल्द ही शामिल किया जाए। हम बात कर रहे हैं कि ऑफलाइन वीडियो फ़ीचर की। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र चुनिंदा वीडियो को डाउनलोड करके बाद में देख सकते हैं। अब ऐसे ही फ़ीचर की टेस्टिंग फेसबुक पर भारत में भी की जा रही है। चुनिंदा मीडिया पार्टनर को फेसबुक द्वारा भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है कि ऑफलाइन वीडियो फ़ीचर की टेस्टिंग 11 जुलाई से सीमित संख्या के लोगों के बीच की जाएगी।

ईमेल में लिखा गया है, ''11 जुलाई 2016 से हम कुछ लोगों के लिए नया विकल्प रोल आउट करेंगे। इसकी मदद से अच्छे इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े रहने पर फेसबुक ऐप पर वीडियो डाउनलोड करके उन्हें ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में देखा जा सकेगा।" बताया गया है कि इस फ़ीचर को भारत में टेस्ट किया जा रहा है, जहां कनेक्टिविटी एक बड़ा मुद्दा है। पब्लिशर्स चाहें तो इस ट्रायल से खुद को अलग भी कर सकते हैं।

ईमेल में विस्तार से लिखा गया है, ''पब्लिशर्स पेज के स्तर पर ट्रायल से खुद को अलग कर पाएंगे। ऐसा करने पर पब्लिशर्स के पेज उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके लिए पेज पर सेटिंग्स टैब में जाना होगा और डाउनलोड करने की इजाजत को रद्द कर देना होगा।"

फेसबुक ने यह भी भरोसा दिलाया है कि डाउनलोड किए जाने वाले वीडियो फेसबुक ऐप में ही स्टोर रहेंगे। इन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर देखना या शेयर करना संभव नहीं होगा।

गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब के ऑफलाइन फ़ीचर में भी कुछ सीमाएं हैं। किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने के बाद उन्हें 48 घंटे तक ही ऑफलाइन मोड में देखा जा सकता है। इसके बाद आपको अपने डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा, ताकि ऐप यह जांच सके कि वीडियो अब भी उपलब्ध है या नहीं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फेसबुक इस फ़ीचर को भी ऑफलाइन मोड में दिया जाएगा या नहीं।
 
assets_c/2016/07/facebook_email-thumb-800x1232


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Social Media, Website
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »