• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखने के खास टिप्स

यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखने के खास टिप्स

यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखने के खास टिप्स
विज्ञापन
अगर आप अधिकतर ऐसी जगह पर होते हैं जहां खराब इंटरनेट कनेक्शन होता है। या आप ऑफिस व घर आने-जाने के दौरान वीडियो देखना पसंद करते हैं तो यूट्यूब का ऑफलाइन फीचर आपके लिए ही है। इस फीचर की मदद से यूट्यूब यूजर उस समय भी अपने एंड्रॉयड और आओएस डिवाइस पर पसंदीदा वीडियो देख सकते हैं जब नेटवर्क खराब हो या बिल्कुल ना हो। आज हम आपको बताएंगे कि यूट्यूब ऑफलाइन फीचर क्या है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

2014 में लॉन्च हुए यूट्यूब ऑफलाइन फीचर से एंड्रॉयड और आईओएस यूजर बाद में देखने के लिए अपने डिवाइस पर यूट्यूब वीडियो सेव कर सकते हैं। इन वीडियो को मोबाइल डेटा या फिर वाई-फाई नेटवर्क के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह फीचर एड-सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि आपको वीडियो देखने से पहले विज्ञापन देखना ही पड़ेगा।

हर वीडियो ऑफलाइन उपलब्ध नहीं
यह गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब पर हर वीडियो को ऑफलाइन नहीं देखा जा सकता। भारत का अधिकतर लोकप्रिय यूट्यूब कंटेट डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन कभी-कभी आप देखेंगे कि कुछ वीडियो डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।  
 

ऑफलाइन उपलब्धता
ऑफलाइन फीचर से डाउनलोड होने वाले किसी भी वीडियो को सिर्फ 48 घंटे तक ही ऑफलाइन देखा जा सकता है। इसके बाद, आपको एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी और वीडियो देखने के लिए यूट्यूब ऐप में वीडियो सिंक करना पड़ेगा।

आने वाले फीचर
कंपनी ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि यूट्यूब के ऑफलाइन फीचर में दो नए काम के एडिशन होंगे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि यूजर यह जान पाएंगे कि डाउनलोड करने में कितना समय लगेगा ताकि जब आप व्यस्त ना हों तो डाउनलोड शुरू कर सकें। इसके अलावा आप सोते समय रात में भी डाउनलोड शेड्यूल कर सकेंगे जैसे- बैकग्राउंड डाउनलोडिंग। आने वाले महीने में हम यूट्यूब ऑफलाइन में इन फीचर को देख सकते हैं।

ऑफलाइन देखने के लिए यूट्यूब वीडियो को कैसे करें डाउनलोड
यूट्यूब वीडियो को ऑफलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन या टैबलेट पर यूट्यूब ऐप खोलना होगा।

अब जिस वीडियो फाइल को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर जाकर वीडियो के नीचे बने 'एड टू ऑफलाइन' आइकन को देखिए। (इसके अलावा आप कॉन्टेक्स्ट मेन्यू बटन पर जाकर 'एड टू ऑफलाइन' बटन को सिलेक्ट कर सकते हैं)। ध्यान रखें कि अगर यह वीडियो ऑफलाइन देखने के लिए उपलब्ध नहीं है तो इस आइकन पर क्रॉस का चिन्ह बना होगा। जिसका मतलब है कि आप अपने डिवाइस पर वह वीडियो फाइल डाउनलोड नहीं कर सकते।
 

ऑफलाइन आइकन पर क्लिक करने के बाद, यूट्यूब ऐप आपसे रिजॉल्यूशन- लो, मीडियम, एचडी फाइल करने के लिए सिलेक्ट के लिए कहेगा। लो क्वालिटी सिलेक्ट से वीडियो जल्दी डाउनलोड हो जाएगा और आपके डिवाइस में कम स्पेस लेगा। लेकिन इस वीडियो की क्वालिटी खासी खराब होगी। एक बार क्वालिटी सिलेक्ट करने के बाद वीडियो आपके डिवाइस में सेव होना शुरू हो जाएगा।
 

यूट्यूब वीडियो ऑफलाइन कैसे देखें
ध्यान रखें कि सेव होने वाला वीडियो सिर्फ यूट्यूब ऐप में देखने के लिए ही उपलब्ध होगा। फाइल को ढूंढने के लिए यूट्यूब के होमपेज पर जाना होगा। इसके बाद आप या तो वीडियो को नीचे ला सकते हैं या फिर एंड्रॉयड में बैक बटन पर टैप कर सकते हैं।
 

एक बार होमपेज पर पहुंचने के बाद अकाउंट टैब पर क्लिक करें ( दायीं तरफ सबसे ऊपर कोने में एक मानव शरीर की तरह दिखने वाला आइकन)।
 

इस पेज पर आपको सेव किए गए वीडियो मिल जाएंगे। इस पर क्लिक कर आप उन सभी वीडियो को देख पाएंगे जो आपने ऑफलाइन देखने के लिए सेव कर रखे हैं। अगर आप किसी वीडियो को डिलीट करना चाहते हैं तो वीडियो के कॉन्टेक्स्ट मेन्यू नेक्स्ट पर क्लिक कर 'सेव्ड वीडियो' से 'रिमूव' सिलेक्ट करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, iOS, Offline, YouTube
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »