फेसबुक ऐप का बदलेगा अंदाज़, मार्क जुकरबर्ग ने किया खुलासा

फेसबुक ऐप का बदलेगा अंदाज़, मार्क जुकरबर्ग ने किया खुलासा
विज्ञापन
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले हफ्ते ही सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मोबाइल ऐप में नए फीचर शामिल करते हुए इसके इंटरफेस को एक नए अंदाज़ में पेश किया। इसके रीडिजाइन किए गए फीचर से अब फेसबुक पर पोस्ट अपडेट करना पहले से ज्यादा आसान होगा।

फेसबुक लाइव के जरिए नए डिजाइन को जुकरबर्ग ने एक आईफोन पर दिखाया। इन नए बदलाव के डेमो के समय यूजर फेसबुक पर लाइव-स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिये सीधे देख सकेंगे। जुकरबर्ग ने वीडियो के अंत में ऐलान किया, ''कुछ ही समय में आप कुछ नए फीचर देख पाएंगे, फिलहाल हम इन फीचर को टेस्ट कर रहे हैं। ''

मोबाइल ऐप में ऐवर-प्रेजेंट के साथ 'व्हाट्स ऑन योर माइंड' जैसे फीचर में बदलाव किये गए हैं। एक बॉक्स है जिस पर टैप कर नोट्स, फोटो, फीलिंग, चेक-इन और लाइव वीडियो जैसे विकल्पों से सीधे पोस्ट कर पाएंगे। हालांकि अभी ये विकल्प यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। जीआईएफ इमेज, म्यूजिक और स्लाइड शो भी जैसे नए शेयरिंग विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने वर्ज को नए शेयरिंग विकल्प के बारे में बताया, ''हमने न्यूज़ फीड में सबसे ऊपर दिखने वाले 'व्हाट्स ऑन योर माइंड' मेन्यू को रीडिजाइन किया है। हम चाहते हैं कि लोग फेसबुक को ज्यादा से ज्यादा मस्ती और अनुभव के क्षणों को साझा करने के लिए इस्तेमाल करें। अब 'व्हाट्स ऑन योर माइंड' पर टैप कर यूजर के पास शेयरिंग के लिए कई विकल्प जैसे फोटो, वीडियो, फीलिंग और चेक-इन जैसे कई तरीके होंगे। ''

इस खबर में आगे कहा गया है कि अलग-अलग इंटफेस को यूजर के साथ पहले ही टेस्ट किया जा रहा है। कम से कम चार अलग-अलग आईओएस वर्जन देखे गए हैं। जुकरबर्ग ने वीडियो के आखिर में कहा कि वीडियो में जो कुछ दिख रहा है वो सब कुछ लॉन्च नहीं किया जाएगा। कुछ चीजों को बाद में लॉन्च किया जाएगा।

फेसबुक पहले भी इस तरह से अपडेट जारी कर चुका है। किसी फीचर को आम जनता तक पहुंचाने से पहले फेसबुक चुनिंदा यूजर के बीच अपडेट जारी कर फीचर टेस्ट करता रहता है।
 

Live from Facebook HQ for the Live video launch!

Posted by Mark Zuckerberg on Wednesday, April 6, 2016
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »