Elon Musk को भारी पड़ रही Twitter की डील, Tesla के 3.85 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे

मस्क के अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है

Elon Musk को भारी पड़ रही Twitter की डील, Tesla के 3.85 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे

मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 174 अरब डॉलर हो गई है

ख़ास बातें
  • यह स्पष्ट नहीं है कि इससे मिलने वाली रकम कहां खर्च की जा रही है
  • मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं
  • ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क मुश्किलों का सामना कर रहे हैं
विज्ञापन
बिलिनेयर Elon Musk ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के लगभग 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे मिलने वाली रकम कहां खर्च की जा रही है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में बताया गया है कि Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मस्क ने सोमवार से बुधवार तक शेयर्स की बिक्री की है। 

मस्क के अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है। टेस्ला के शेयर प्राइस में गिरावट से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का मस्क का खिताब भी छिन गया है। फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 174 अरब डॉलर हो गई है। फ्रांस के बड़े कारोबारी Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। 

ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। मस्क ने बताया है कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि टेस्ला के इनवेस्टर्स के लिए मस्क एक विलेन बन गए हैं। कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं लेकिन ट्विटर पर मस्क के अधिक ध्यान देने से टेस्ला के ब्रांड को नुकसान हो रहा है। 

हाल ही में मस्क ने एक बार फिर भारत में कम कॉस्ट वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने इंडोनेशिया में चल रहे G-20 समिट के दौरान कहा था कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे मार्केट्स के लिए टेस्ला का कम कॉस्ट वाला मॉडल बनाने के एक प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में भारत में केंद्र सरकार ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में छूट देने के मस्क के निवेदन को ठुकरा दिया था। भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ओर से भी इस तरह की टैक्स छूट देने का कड़ा विरोध हुआ था। इस बारे में इंडस्ट्री का कहना था कि इससे देश में कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों को नुकसान होगा। सरकार का कहना था कि नियमों के तहत देश में व्हीकल्स की असेंबलिंग पर पहले ही कम टैक्स लगता है। टेस्ला को कुछ भारतीय राज्यों ने यूनिट लगाने का निमंत्रण भी दिया था।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Elon Musk, Twitter, Deal, Market, Tesla, Shares, Cost, Takeover, France
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »