• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Instagram यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा फीचर, स्‍टोरीज में पोस्‍ट कर सकेंगे 60 सेकंड का वीडियो

Instagram यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा फीचर, स्‍टोरीज में पोस्‍ट कर सकेंगे 60 सेकंड का वीडियो

अभी इंस्‍टाग्राम पर 15 सेकंड से लंबा कोई भी वीडियो अलग-अलग स्‍टोरीज में बंट जाता है। इससे यूजर्स को तब परेशानी होती है, जब वो स्टोरी में यूजर्स को टैग करते हैं।

Instagram यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा फीचर, स्‍टोरीज में पोस्‍ट कर सकेंगे 60 सेकंड का वीडियो

हाल ही में इंस्टाग्राम ने कस्टम टेक्स्ट और कलर ऑप्‍शंस के जरिए ‘लिंक स्टिकर’ Link Sticker फीचर में भी सुधार किया है।

ख़ास बातें
  • अभी इंस्‍टाग्राम पर 15 सेकंड से लंबा वीडियो अलग स्‍टोरीज में बंंट जाता है
  • नए अपडेट से यह मुश्किल खत्‍म हो जाएगी
  • नया अपडेट टिकटॉक जैसे कॉम्पिटिटर्स को मात देने की कोशिश हो सकता है
विज्ञापन
इंस्टाग्राम Instagram ने अपने स्टोरीज Stories प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़े अपडेट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह यूजर्स को स्टोरीज में 60 सेकंड तक के वीडियो पोस्ट करने की सुविधा देगा। इस फीचर को तुर्की में एक इंस्टाग्राम यूजर ने देखा। फ‍िलहाल 15 सेकंड से लंबे किसी भी वीडियो को इंस्‍टा में पोस्‍ट करने पर वह मल्‍टीपल स्‍टोरीज में स्पिल्‍ट हो जाता है। इंस्‍टाग्राम ने हाल ही में कस्टम टेक्स्ट और कलर ऑप्‍शंस को जोड़कर अपने ‘लिंक स्टिकर' Link Sticker फीचर को भी इम्‍प्रूव किया है। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने ‘इंस्टाग्राम बैज' को रोल आउट करना भी शुरू किया था। इससे क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स से पैसे कमा सकते हैं।

जानेमाने सोशल मीडिया कंसल्‍टेंट मैट नवरा के मुताबिक, इंस्टाग्राम ने कुछ यूजर्स को नए बदलाव के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि अभी इंस्‍टाग्राम पर 15 सेकंड से लंबा कोई भी वीडियो अलग-अलग स्‍टोरीज में बंट जाता है। इससे यूजर्स को तब परेशानी होती है, जब वो स्टोरी में यूजर्स को टैग करते हैं। अपडेट से यह परेशानी खत्‍म होगी। माना जा रहा है कि नया अपडेट स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे कॉम्पिटिटर्स  को मात देने की कोशिश हो सकता है।
हाल ही में इंस्टाग्राम ने कस्टम टेक्स्ट और कलर ऑप्‍शंस के जरिए ‘लिंक स्टिकर' Link Sticker फीचर में भी सुधार किया है। जो यूजर अब स्टोरीज पर लिंक शेयर करना चाहते हैं, वे इन स्टिकर की मदद से लिंक के साथ पर्सनलाइज्‍ड टेक्स्ट लिखकर भी शेयर कर सकते हैं। स्‍टोरीज पोस्‍ट करते समय कलर को कस्‍टमाइज करके यूजर लिंक को हाइलाइट भी कर सकते हैं। 

इंस्‍टाग्राम ने नवंबर में ‘इंस्टाग्राम बैज' को रोल आउट करना शुरू किया था। इसे दिखाकर यूजर लाइव वीडियो के दौरान क्रिएटर्स को सपोर्ट कर सकते हैं। चुनिंदा रीजन में 10,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले 18 साल और उससे अधिक उम्र के यूजर Instagram बैज का इस्‍तेमाल करने में सक्षम होंगे। एक बार खरीदने के बाद बैज लाइव कास्ट के दौरान कमेंट्स के साथ दिखाई देंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »