बेस्ट फ्री फोटो एडिटर एंड्रॉयड ऐप आपके लिए

हमने कई फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड किए और उनमें से कुछ बेहतर फोटो एडिटिंग निकाले, जिनसे हम काफी प्रभावित हुए। आइए इनके बारे में जानते हैं...

बेस्ट फ्री फोटो एडिटर एंड्रॉयड ऐप आपके लिए
विज्ञापन
आज के इस सोशल मीडिया दौर में लगभग हर कोई फोट क्लिक कर पोस्ट कर रहा है। हम सभी समझते हैं कि हर तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लायक नहीं होती। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन से कम बेहतर तस्वीर आती है तो आप किसी न किसी फोटो एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करते हैं। हमने 3 तस्वीरें लीं। जिनमें एक सेल्फी, दूसरी होटल रूम की पिक्चर और तीसरी पहाड़ों की तस्वीर। इन तीनों तस्वीर में हमने कुछ एडिटिंग ऐप इस्तेमाल किए। हमने कई फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड किए और उनमें से कुछ बेहतर फोटो एडिटिंग निकाले, जिनसे हम काफी प्रभावित हुए। आइए इनके बारे में जानते हैं...
 

Instagram

आज के दिनों में लोकप्रिय सोशल मीडिया माध्यम के साथ-साथ इंस्टाग्राम एक फोटो एडिटिंग ऐप भी है। कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर 'फिल्टर' के साथ जाने वाली तस्वीरों का अंदाज़ा इंस्टाग्राम ने काफी पहले ही लगा लिया था। इस ऐप के ज़रिए सैच्युरेशन, शार्पनेस, कंट्रास्ट और अन्य फिल्टर लागू किए जा सकते हैं।
instagram
 

Snapseed

अब बात स्नैपसीड की। गूगल के अधिकार वाला स्नैपसीड फोटो एडिटर जेपीजी और आरएडब्ल्यू, दोनों ही फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। यह ऐप आपकी डीएसएलआर से खींची गई तस्वीरों में भी मददगार है। इसमें फोटो के लेवल और कर्व्स को एडजस्ट किया जा सकता है। यह 8 कंट्रोल प्वॉइंट्स को एडजस्ट करने में सक्षम है। यह ऐप फोटो में आवश्यकतानुसार ब्लर इफेक्ट भी डाला जा सकता है।
 
snapseed
 

Vsco

आईफोन और एंड्रॉयड, दोनों डिवाइस की मदद से आप इस फोटो एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप इंस्टाग्राम और फेसबुक, दोनों के फोटो एडिटिंग फीचर आप इसमें प्रयोग कर पाएंगे। विस्को के फिल्टर हमें खासा पसंद आए। फोटॉग्रफी का शौक रखने वालों को यह ऐप पसंद आ सकता है।
 
vsco
 

Pixlr

ऑटोडेस्क का पिक्सल आर एक लोकप्रिय फोटो एडिटिंग ऐप है। ऐप का इंटरफेस साफ-सुथरा है और इसमें फिल्टर ऐप्लाई करने के लिए काफी आसान स्टेप हैं। इसमें पिक्सलेट टूल है, जिसके ज़रिए आप तस्वीर को ब्लर कर सकते हैं। तस्वीर का एक हिस्सा अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं। साथ ही ब्राइट और डार्क भी कर सकते हैं।
 
pixlr
 

Aviary

एवियरी का यूआई हमें खास तौर पर पसंद आया। इसमें दिए गए टूल आसानी से इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। यहां आप फ्रेम और स्टीकर प्रयोग कर पाएंगे, ब्यूटिफिकेशन और अन्य एडिटिंग करने की भी यहां सुविधा रहेगी। इसमें दिया गया एनहेंस फीचर कलर करेक्शन और बुनियादी ब्राइटनेस और सेच्युरेशन को एडजस्ट करता है। डूडल भी जोड़ने की सुविधा इसमें यूज़र को मिलती है।
 
aviary
 

Lens Distortions

लेंस डिस्टॉर्शंस ऐप के ज़रिए आप तस्वीर में कुछ अलग और बेहतरीन इफेक्ट डाल सकते हैं। लाइट सोर्स, फॉग, बारिश जैसे बैकग्राउंड आप इसके ज़रिए जोड़ सकते हैं। खास बात यह कि ये इफेक्ट काफी असल मालूम होते हैं। यह ऐप पूरी तरह मुफ्त है लेकिन कुछ खास इफेक्ट के लिए यह मासिक सब्सक्रिप्शन मांगता है। इसका एंड्रॉयड वर्ज़न बीटा में ही है लेकिन इसने हमारी पड़ताल में बेहतर काम किया।
 
lens
 

APUS Camera

एपीयूएस कैमरा ऐप के ज़रिए आप कोलाज़, मेकअप, फिल्टर जैसे टूल इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही इसमें कुछ फन फीचर भी हैं, जिसमें आप फोटो डालकर उम्र, लिंग आदि पता कर सकते हैं। साथ ही फिल्टर्ड सेल्फी के ज़रिए आप सेल्फी को मज़ेदार बनाकर पोस्ट कर पाएंगे। एपीयूएस कैमरा ऐप ने बेहतर प्रदर्शन किया। आप इसे एंड्रॉयड में मौज़ूद फोटो लैब और आईफोन में मीतू से पा सकते हैं।
 
apus

इसके अलावा हम आपको बता दें कि प्रिज़्मा और पिक्सआर्ट जैसे ऐप भी हमने इस्तेमाल किए। लेकिन इन्होंने उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। कुछ पेड ऐप जैसे एसकेआरडब्ल्यूटी भी बेहतर एडिटिंग ऐप हैं, जो आपको बेहतर सेवाएं देंगे। फोटो एडिटिंग ऐप की भरमार को देखते हुए कुछ ऐप हमसे ज़रूर छूटे होंगे लेकिन बताए गए ऐप में से चुनाव कर आप फोटो की बेहतर एडिटिंग कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »