Apple के ऐप स्टोर से भारत के डिवेलपर्स को मिली 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेल्स

भारत के डिवेलपर्स के ऐप्स पिछले वर्ष 100 सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले शामिल थे। देश में कंपनी के ऐप स्टोर पर प्रत्येक सप्ताह 2.2 करोड़ से अधिक यूजर्स ने विजिट किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 22:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत के डिवेलपर्स के ऐप्स 100 सबसे अधिक डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल थे
  • देश के डिवेलपर्स के ऐप्स को 75 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है
  • भारत में कंपनी ने iphone जैसे डिवाइसेज की सेल्स बढ़ाने की तैयारी की है

देश में कंपनी के ऐप स्टोर पर प्रत्येक सप्ताह 2.2 करोड़ से अधिक यूजर्स ने विजिट किया है

अमेरिकी डिवाइसेज और टेक्नोलॉजी कंपनी Apple के App Store से पिछले वर्ष भारत के डिवेलपर्स की ऐप्स को 75 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इससे देश के ऐप डिवेलपर्स को लगभग 44,447 करोड़ रुपये की सेल्स मिली है। इसमें से लगभग 94 प्रतिशत रेवेन्यू केवल डिवेलपर्स और कारोबारों को मिला है और इसमें एपल को कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है।   

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद के प्रोफेसर Viswanath Pingali की ओर से की गई एक स्टडी में यह जानकारी मिली है। इस स्टडी को एपल ने पब्लिश किया है। पिछले पांच वर्षों में ऐप स्टोर पर भारत के डिवेलपर्स की आमदनी तीन गुणा से अधिक बढ़ी है। देश में पिछले वर्ष एपल के इकोसिस्टम से जनरल रिटेल, ट्रैवल, ग्रॉसरी, फूड डिलीवरी और कैब सर्विसेज जैसी कैटगरीज में लगभग 44,447 करो़ रुपये की ट्रांजैक्शंस हुई हैं। ऐप स्टोर पर डिवेलपर्स ने बिलिंग्स और गुड्स और सर्विसेज की सेल्स से से लगभग 38,906 करोड़ रुपये, इन-ऐप एडवर्टाइजिंग से लगभग 3,014 करोड़ रुपये और डिजिटल गुड्स और सर्विसेज से लगभग 2,527 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। 
Advertisement

इस स्टडी में बताया गया है कि देश के बाहर के यूजर्स से इसमें से 79 प्रतिशत आमदनी मिली है। भारत के डिवेलपर्स के ऐप्स पिछले वर्ष 100 सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले शामिल थे। देश में कंपनी के ऐप स्टोर पर प्रत्येक सप्ताह 2.2 करोड़ से अधिक यूजर्स ने विजिट किया है। 

भारत में कंपनी ने अपने iphone जैसे डिवाइसेज की सेल्स बढ़ाने की भी तैयारी की है। देश में कंपनी के नए स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की दो अतिरिक्त स्टोर्स खोलने की योजना है। एपल के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि एपल ने नोएडा और पुणे में अपने तीसरे और चौथे स्टोर के लिए लोकेशन को तय कर लिया है। इसके अलावा यह मुंबई और बेंगलुरु में दो स्टोर्स के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। कंपनी के मौजूदा दो स्टोर्स का सेल्स के पहले वर्ष में संयुक्त रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का था। इसमें दिल्ली में साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.