एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्सः जानें, क्या है इसमें ख़ास

एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्सः जानें, क्या है इसमें ख़ास
विज्ञापन
गूगल ने इस साल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की। इनमें से एक है एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स। इस फ़ीचर से यूज़र एक लिंक पर टैप करके किसी भी ऐप को खोल पाएंगे, चाहे वह ऐप डिवाइस पर इंस्टॉल भी ना हो। यह कंपनी द्वारा बनाए जा रहे ऐप स्ट्रीमिंग फ़ीचर का विस्तार है।

कीनोट एड्रेस के दौरान गूगल ने कहा था कि वह यूज़र को ऐप्स को आसानी से एक्सेस करने का विकल्प देना चाहती है। प्रोडक्ट मैनेजर सुरेश गणपति ने कहा, "आज हम अपने नए प्रोजेक्ट का प्रिव्यू साझा कर रहे हैं। यह यूज़र द्वारा एंड्रॉयड ऐप इस्तेमाल करने के अनुभव को बदल देगा। हम इसे एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स बुलाते हैं। इसकी मदद से एंड्रॉयड ऐप्स बिना इंस्टॉल किए हुए भी तेजी से चल जाएंगे।"

नया फ़ीचर मुख्य तौर पर यूज़र को सर्च, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और अन्य डीप लिंक्स से ऐप एक्सेस करने की सुविधा देता है, यानी सबकुछ छोड़कर सबसे पहले ऐप इंस्टॉल करने की टेंशन से छुट्टी। कंपनी ने बताया कि इस फ़ीचर के लिए पार्टनर ऐप्स को मॉड्यूल तैयार करना होगा। जिसकी मदद से यूज़र किसी ऐप फ़ीचर पर टैप करके सिर्फ जरूरी मॉड्यूल्स एक्सेस कर पाएंगे।

गूगल ने ज्यादातर एंड्रॉयड यूज़र को इस फ़ीचर की सुविधा देने के लिए इसे जेली बीन ओएस और उसके बाद के वर्ज़न के लिए पूरी तरह से फिट बनाया है। गणपति ने दावा किया है कि इस तरह से एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स 10 करोड़ यूज़र तक पहुंच जाएगा।

ब्लॉग पोस्ट में गणपति ने बताया कि एंड्रॉयड के डेवलपरों को गूगल के इंस्टेंट ऐप्स फ़ीचर के लिए अलग से नया ऐप नहीं बनाना होगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि वह इंस्टेंट ऐप्स के लिए चुनिंदा डेवलपर के साथ काम भी कर रही है और धीरे-धीरे इसे ज्यादा लोगों के लिए मुहैया कराया जाएगा।

अभी गूगल ने बज़फीड, बीएंडएच फोटो, मीडियम, होटल टुनाइट, ज़ंपर और डिजनी के डेवलप के साथ काम किया है। एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स को साल के अंत तक आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »