• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Maps में जल्द ही, अमिताभ बच्चन की आवाज़ में दायें मुड़ें बायें मुड़ें

Google Maps में जल्द ही, अमिताभ बच्चन की आवाज़ में दायें मुड़ें-बायें मुड़ें

गूगल का भारत में लम्बा इतिहास रहा है कि वह अपने प्रोडक्ट के प्रति लोगों का झुकाव पैदा करने के लिए स्थानिय अनुभवों को पेश करता है। इंडिक लैंग्वेज सपोर्ट से लेकर टू-व्हिलर मोड तक गूगल भारतीय यूज़र्स के लिए तरह-तरह के नए फीचर्स जोड़ता आया है।

Google Maps में जल्द ही, अमिताभ बच्चन की आवाज़ में दायें मुड़ें-बायें मुड़ें

Amitabh Bachchan की आवाज़ है बेहद ही दमदार

ख़ास बातें
  • गूगल मैप्स में अमिताभ बच्चन की आवाज दे सकती है सुनाई
  • अमिताभ बच्चन ने इस बारे में नहीं दिया कोई बयान
  • गूगल से भी आधिकारिक बयान नहीं
विज्ञापन
जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आपको राह बताते सुनाई देंगे। दरअसल, खबर है कि अमिताभ बच्चन से Google ने संपर्क साधा है, गूगल चाहता है कि महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज Google Maps पर वॉयस नेविगेशन के लिए दें। बताया जा रहा है कि गूगल ने बिग बी को इसके लिए अच्छी-खासी रकम भी ऑफर की है। हालांकि, बिग बी का इस ऑफर पर क्या प्रतिक्रिया आई है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी साफ नहीं है। अमिताभ बच्चन ने खुद से इस बारे में कोई बयान ज़ारी नहीं किया है। बता दें, अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज जिसे आज गूगल अप्रोच कर रहा है, एक समय ऐसा था जब बिग बी को इसी आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो से यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि उनकी आवाज रेडियो के लिए सही नहीं है।

Mid-Day की रिपोर्ट के अनुसार, Google Maps के लिए अपनी आवाज देने के संबंध में अमिताभ बच्चन फिलहाल गूगल से बातचीत कर रहे हैं। यदि अमिताभ बच्चन ने गूगल का यह ऑफर कबूल लिया, तो गूगल उन्हें उनके घर से ही आवाज रिकॉर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगा।

हालांकि, इस तरह की खबर पर गूगल ने किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें, साल 2018 में गूगल ने Yash Raj Films (YRF) के साथ पार्टनशिप की थी, जिसमें गूगल ने आमिर खान के 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' किरदार 'फिरंगी' के डायलॉग अपने गूगल मैप में पेश किये थे। यह पहली बार था जब बॉलीवुड और सर्च इंज़न गूगल के बीच इस तरह की साझेदारी की गई थी।
 

Localising the experience

गूगल का भारत में लम्बा इतिहास रहा है कि वह अपने प्रोडक्ट के प्रति लोगों का झुकाव पैदा करने के लिए स्थानिय अनुभवों को पेश करता है। इंडिक लैंग्वेज सपोर्ट से लेकर टू-व्हिलर मोड तक गूगल भारतीय यूज़र्स के लिए तरह-तरह के नए फीचर्स जोड़ता आया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान गूगल मैप जरूरत मंद लोगों को पब्लिक शेल्टर्स और फूड शेल्टर्स तक की जानकारी मुहैया करा चुका है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amitabh Bachchan, Google Maps, Google

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »