• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Mirzapur Season 2: खत्म हुआ इंतज़ार, इस दिन Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी 'मिर्जापुर 2'

Mirzapur Season 2: खत्म हुआ इंतज़ार, इस दिन Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी 'मिर्जापुर 2'

Mirzapur season 2 अमेज़न प्राइम वीडियो की बहु प्रतिक्षित वेब सीरीज़ है, जिसका इंतज़ार फैन्स पिछले 2 साल से कर रहे थे। आज आखिरकार इस लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज़ की रिलीज़ तारीख का खुलासा कर दिया गया है। यह सीरीज़ 23 अक्टूबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी।

Mirzapur Season 2: खत्म हुआ इंतज़ार, इस दिन Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी 'मिर्जापुर 2'

लगभग दो साल के इंतज़ार के बाद रिलीज़ होगा Mirzapur 2

ख़ास बातें
  • Mirzapur Season 2 अक्टूबर में होगा रिलीज़
  • अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अपने किरदार में दिखेंगे
  • पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों की भी होगी मिर्जापुर 2 में एंट्री
विज्ञापन
Mirzapur season 2 अमेज़न प्राइम वीडियो की बहु प्रतिक्षित वेब सीरीज़ है, जिसका इंतज़ार फैन्स पिछले 2 साल से कर रहे थे। आज आखिरकार इस लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज़ की रिलीज़ तारीख का खुलासा कर दिया गया है। यह सीरीज़ 23 अक्टूबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी। Amazon Prime Video ने सीरीज़ रिलीज़ का खुलासा एक टीज़र वीडियो के जरिए किया है। बता दें, मिर्जापुर एक क्राइम वेब सीरीज़ है, जिसकी कहानी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पर आधारित है। वेब सीरीज़ का पहला हिस्सा साल 2018 में रिलीज़ किया गया था, अब लगभग दो साल के इंतज़ार के बाद इस दूसरा सीज़न रिलीज़ किया जाएगा।

Mirzapur 2 की कहानी बिल्कुल वहीं से शुरू होगी, जहां खत्म हुई थी। Amazon Prime Video द्वारा साझा किए टीज़र में आप पहले सीज़न की कुछ झलक देख सकते हैं, जिसमें शो के कुछ किरदारों की हत्या हो जाती है। जिन दर्शकों ने पहला सीज़न देखा है, वो अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि यह सीन किस वक्त का है। हालांकि, इसके बाद पहला सीज़न खत्म हो जाता है और फिर शुरू होती है सीज़न 2 के आगमन की घोषणा। टीज़र के बैकग्राउंड में आप गुड्डू पंडित (अली फज़ल) की आवाज़ सुनेंगे, तो अपने भाई बबलू (विक्रांत मैसी) और पत्नी स्वीटी (श्रिया पिलगांवकर) की मौत का बदला लेने की कसम खा रहा है टीज़र के अंत में बंदूक की गोलियों के 2 लिखा दिखता है जो सीज़न 2 का इशारा है। यहां देखिए टीज़र वीडियो-
 

दूसरे सीज़न में आपको पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। अली फज़ल के साथ, पंकज त्रिपाठी कालिन भैया और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के रूप में नज़र आएंगे। नए सीजन में श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, हर्षिता गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि, और राजेश तैलंग जैसे स्टार्स भी मौजूद होंगे। नए चेहरों में आपको विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्युली और ईशा तलवार जैसे स्टार्स दिखेंगे।

पुनीत कृष्णा द्वारा बनाए गए शो के दूसरे सीज़न को गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा डायरेक्ट किया गया है, Excel Entertainment के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर शो के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

आपको बता दें, अमेज़न प्राइम साल 2020 में हर महीने एक नई भारतीय सीरीज़ रिलीज़ कर रहा है। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 सीरीज़ रिलीज़ कर दी गई हैं। जनवरी में कबीर खान की Forgotten Army रिलीज़ की थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई। मार्च में कॉमेडी-ड्रामा Pushpavalli का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। अप्रैल में Panchayat और Four More Shots Please! का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया। वहीं मई में अनुष्का शर्मा की Paatal Lok रिलीज़ हुई। जून में रिलीज़ हुई Rasbhari सातवीं सीरीज़ थी। वहीं, अभिषेक बच्चन और अमित साध की 'Breathe: Into the Shadows' जुलाई में रिलीज़ की गई थी। वहीं, अगस्त में Bandish Bandits को रिलीज किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mirzapur Season 2, Mirzapur, Prime Video, Amazon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  3. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  4. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  5. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  6. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  7. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  8. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  9. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  10. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »