• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Amazon पर दिखेगी 365 दिन की प्राइस हिस्ट्री, ऐसे जानें डील सच में सस्ती है या नहीं

Amazon पर दिखेगी 365 दिन की प्राइस हिस्ट्री, ऐसे जानें डील सच में सस्ती है या नहीं

Amazon ने प्राइस हिस्ट्री फीचर को एक्सपैंड किया है, जिससे यूजर्स अब 30, 90 और 365 दिनों की कीमतें देख सकते हैं। Rufus AI के जरिए यह फीचर सीधे प्रोडक्ट पेज पर उपलब्ध है।

Amazon पर दिखेगी 365 दिन की प्राइस हिस्ट्री, ऐसे जानें डील सच में सस्ती है या नहीं

Photo Credit: Amazon

Amazon Rufus AI पर दिखाई देंगी प्रोडक्ट की पुरानी कीमतें

ख़ास बातें
  • Amazon अब दिखाएगा 30 से 365 दिन की प्राइस हिस्ट्री
  • Rufus AI से सीधे पूछकर जान सकते हैं सही डील
  • थर्ड पार्टी टूल्स की जरूरत अब लगभग खत्म हो गई
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग में “डील सही है या नहीं” यह समझना अब थोड़ा आसान होने वाला है। Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्राइस हिस्ट्री फीचर को और एक्सपैंड कर दिया है, जिससे यूजर्स अब किसी प्रोडक्ट की कीमत पिछले 30, 90 और 365 दिनों में कैसे बदली है, यह देख सकते हैं। यह फीचर कंपनी के AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus के जरिए उपलब्ध है। पहले जहां यूजर्स को थर्ड-पार्टी टूल्स या एक्सटेंशन पर निर्भर रहना पड़ता था, अब वही जानकारी सीधे Amazon ऐप और वेबसाइट पर मिल रही है।

पहले कई लोग अलग-अलग प्राइस ट्रैकिंग वेबसाइट्स या ब्राउजर एक्सटेंशन्स का इस्तेमाल करते थे ताकि यह समझ सकें कि दिख रहा डिस्काउंट असली है या नहीं। लेकिन Amazon के Rufus AI टूल ने अब प्राइस हिस्ट्री को 365 दिन तक एक्सपेंड कर दिया है। इसका मतलब है कि ग्राहक अब देख सकेंगे कि किसी प्रोडक्ट की कीमत में पिछले एक साल में कितना अंतर आया है या वो पहले कितनी कीमत में बेचा जा रहा था।

Amazon के मुताबिक, 2024 में लॉन्च के बाद से 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस प्राइस हिस्ट्री फीचर का इस्तेमाल कर चुके हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि औसतन एक यूजर महीने में करीब 3 बार प्राइस हिस्ट्री चेक करता है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह फीचर अब रोजमर्रा की शॉपिंग से लेकर बड़े खरीदारी फैसलों तक का हिस्सा बन चुका है।

इस फीचर को इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं। पहला, किसी भी प्रोडक्ट पेज पर जाकर प्राइस के पास दिए गए “price history” लिंक पर क्लिक किया जा सकता है। दूसरा, यूजर Rufus खोलकर सवाल पूछ सकते हैं जैसे “What's the price history?”, “क्या यह प्रोडक्ट पिछले 30 दिनों में सेल में था?” या “क्या यह अभी का सबसे कम प्राइस है?”। मोबाइल ऐप में Rufus का आइकन प्रोडक्ट पेज के नीचे दाईं तरफ दिखता है, जबकि डेस्कटॉप पर यह टॉप नेविगेशन बार में मिलता है।

यह फीचर फिलहाल भारत, अमेरिका, यूके और कनाडा में उपलब्ध है। 365 दिनों की डिटेल्ड प्राइस हिस्ट्री वाला व्यू अभी अमेरिका, यूके और भारत में रोलआउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में इसे और जगहों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज या बड़े प्रोडक्ट खरीदते समय यह फीचर यूजर्स को यह समझने में मदद करेगा कि मौजूदा कीमत सच में कम है या सिर्फ दिखने में ऑफर जैसा लग रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »