Amazon Great Indian Festival सेल इस साल एक महीने के लिए

Amazon ने Great Indian Festival सेल को समर्पित एक पेज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें इस सेल के आगमन की जानकारी के साथ-साथ ऑफर्स का भी खुलासा किया गया है।

Amazon Great Indian Festival सेल इस साल एक महीने के लिए

Amazon Great Indian Festival सेल प्राइम मेंबर के लिए 16 अक्टूबर से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival सेल 17 अक्टूबर को होगी शुरू
  • एक महीने तक चलेगी अमेज़न की साल की सबसे बड़ी त्योहारी सेल
  • स्थानीय दुकानों से भी की गई है साझेदारी
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale 2020 इस साल केवल कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि पूरे एक महीने के लिए आयोजित होने जा रही है। दिवाली के त्योहार से पहले ग्राहकों को सैकड़ों डील्स और ऑफर्स पेश करने के लिए बिक्री 17 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart भी लगभग उसी समय अपनी Big Billion Days सेल शुरू कर रही है। हालांकि यह सेल छह दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह पहली बार है जब यूएस ई-कॉमर्स दिग्गज अपनी त्योहारी सेल को पूरे एक महीने के लिए आयोजित कर रहा है, क्योंकि इससे पहले की सभी सेल अधिकतम एक हफ्ते के लिए हुई थी।

Amazon India के एक प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया कि इस साल के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का उद्देश्य देश भर के लाखों विक्रेताओं और साझेदारों की पहुंच को ग्राहकों तक पहुंचा कर उनके व्यवसाय में तेजी लाना है।

प्रवक्ता ने कहा, (अनुवादित) "एक महीने तक चलने वाले उत्सव के साथ, हमारा उद्देश्य ग्राहकों को त्योहारी सीज़न के दौरान उनकी जरूरत का हर सामान ढूंढने और उसे सुरक्षित रूप से पहुंचाने में मदद करना है।"

विभिन्न उत्पादों पर छूट के अलावा, अमेज़न इस त्योहारी सीज़न के दौरान स्थानीय दुकानों को स्थानीय सामानों को बेचने में मदद कर रही है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में 900 से अधिक नए प्रोडक्ट्स भी ला रही है, जो फ्लिपकार्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में मदद करेंगे।
 

Amazon Great Indian Festival deals

Amazon ने Great Indian Festival सेल को समर्पित एक पेज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें इस सेल के आगमन की जानकारी के साथ-साथ ऑफर्स का भी खुलासा किया गया है। पेज के मुताबिक, मोबाइल फोन और एक्सेसरिज़ पर ‘never before prices' के साथ लिस्ट किए जाएंगे, ऑफर्स की बात करें तो नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन आदि शामिल है। अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ पर प्राइज़ कट और एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा अमेज़न ने इस कैटेगरी में स्पेशल लॉन्च की ओर भी इशारा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ कैटेगरी में 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा।

टीवी और बड़े अप्लाइंसेस कैटेगरी में एक्सटेंडेड वारंटी, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर आदि प्राप्त होंगे। इसके अलावा अमेज़न सभी बड़े अप्लाइंसेस पर शेड्यूल डिलीवरी और इंस्टॉलेशन भी ऑफर कर रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुराने सामान के साथ एक्सचेंज ऑफर में 13,500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी, इसके साथ ही Bajaj Finserv क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा। Bajaj Finserv इस सेल में 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट भी ऑफर कर रही है।  

सेल में अमेज़न के Echo Smart स्पीकर रेंज़, Fire TV Stick और Kindle रेंज की कीमत में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही अमेज़न ने कॉम्बो ऑफर भी पेश किया है। इन सब के अलावा अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में होम और किचन प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कपड़ों और एक्सेसरिज़ पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी और फूड कैटेगरी पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

Amazon Pay wallet का प्रचार करने के लिए ई-कॉमर्स साइट ने सेल के दौरान खरीदारी करने पर 500 रुपये तक के डेली रीवॉर्ड पेश किया है। इन सब के अलावा कंपनी अन्य डील्स व ऑफर्स से आने वाले दिनों में पर्दा उठा सकती है।

जैसा कि हमने बताया कि Amazon सेल 17 अक्टूबर को शुरू होगी, लेकिन प्राइम सदस्यता वाले ग्राहकों के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »