• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • एयरटेल के विंक म्यूज़िक ऐप को ढाई करोड़ बार किया गया डाउनलोड

एयरटेल के विंक म्यूज़िक ऐप को ढाई करोड़ बार किया गया डाउनलोड

एयरटेल के विंक म्यूज़िक ऐप को ढाई करोड़ बार किया गया डाउनलोड
विज्ञापन
एयरटेल का म्यूज़िक ऐप विंक म्यूज़िक ने मंगलवार को बताया कि ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर पर ढाई करोड़ से ज्यादा बार डाउनलो़ड किया जा चुका है। एयरटेल ने विंक म्यूज़िक ऐप को सितंबर 2014 में लॉन्च किया था।

फिलहाल इस ऐप पर यूज़र द्वारा हर रोज डेढ़ करोड़ से ज्यादा गाने प्ले किए जाते हैं।

विंक के सीईओ कार्तिक सेठ ने एक बयान में कहा, ''हम यूज़र का इतना ज्यादा प्यार पाकर रोमांचित हैं। हम ज़िंदगी में म्यूज़िक को जरूरी मानते हैं और हमें भरोसा है कि म्यूज़िक स्ट्रीम की संभावनाओं को हम सिर्फ सबके सामने लाए हैं।''

विंक म्यूज़िक पर 12 भाषाओं में 500 म्यूज़िक लेबल से ज्यादा कलेक्शन मौजूद है। इस ऐप में जेनर और मूड के हिसाब से प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं जो यूज़र को ऐप इस्तेमाल के समय शानदार अनुभव देती हैं।

2जी नेटवर्क पर विंक म्यूज़िक स्ट्रीम करने के दौरान 2जी ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ डाटा सेव मोड यूज़र को मदद करता है। इस ऐप में एक लोकल एमपी3 प्लेयर भी मिलता है जिससे यूज़र अपने डिवाइस में मौजूद गानों को ऐप में ही प्ले कर सकते हैं।

हाल ही में, विंक म्यूज़िक ने अपनी मोबाइल साइट www.wynk.in लॉन्च की थी। इस साइट पर यूज़र अपने मोबाइल पर किसी ब्राउज़र में जाकर म्यूज़िक स्ट्रीम कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Apps, Home Entertainment, Internet, Wynk, Wynk Music
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »