₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर

Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 9,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है।

₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Xiaomi

Poco X8 5G को Flipkart सेल में एमआरपी से आधी से भी ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Flipkart ने फोन को 58% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है
  • सीधे डिस्काउंट के साथ ही इस पर बैंक डिस्काउंट का भी ऑफर
  • Poco X8 5G में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है
विज्ञापन

Poco X8 5G को Flipkart सेल में एमआरपी से आधी से भी ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 9,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। आइए विस्तार से Poco X8 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Poco X8 5G Sale Price Discount Offer
Poco X8 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 64,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 58% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 26,999 रुपये रह जाती है। लेकिन सीधे डिस्काउंट के साथ ही इस पर बैंक डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। 

Poco X8 5G Sale Bank Offer 
Poco X8 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को SBI, HDFC, Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 2000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे काफी सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Poco X8 5G Specifications
Poco X8 5G में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट के साथ Adreno GPU है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X8 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। 

सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में 9000mAh की बैटरी आती है जो कि 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  8. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  9. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »