• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Swiggy के बाद अब Zomato से भी फूड ऑर्डर करना महंगा! देनी होगी इतने रुपये की प्लेटफॉर्म फीस!

Swiggy के बाद अब Zomato से भी फूड ऑर्डर करना महंगा! देनी होगी इतने रुपये की प्लेटफॉर्म फीस!

जून में खत्म हुई दूसरी तिमाही में जोमैटो को 17.6 करोड़ ऑर्डर मिले।

Swiggy के बाद अब Zomato से भी फूड ऑर्डर करना महंगा! देनी होगी इतने रुपये की प्लेटफॉर्म फीस!

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए Zomato की ओर से निराश करने वाली खबर है।

ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म ने फूड डिलीवरी को महंगा कर दिया है।
  • Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस लागू कर दी है।
  • फूड डिलीवरी कंपनी ने 2 रुपये का चार्ज लागू किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए Zomato की ओर से निराश करने वाली खबर है। प्लेटफॉर्म ने फूड डिलीवरी को महंगा कर दिया है। Swiggy ने हाल ही में अपनी प्लेटफॉर्म फीस लागू की थी। जिसके नक्शे कदम पर चलते हुए अब Zomato ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस लागू कर दी है। यानि कि Zomato से ऑनलाइन फूड मंगवाना अब महंगा हो गया है। तो कितना प्लेटफॉर्म चार्ज लगाया है जोमाटो ने? और ग्राहक की जेब पर यह कैसे भारी पड़ेगा, आईए जानते हैं। 

Zomato से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना महंगा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो Swiggy के बाद प्लेटफॉर्म फीस लगाने वाली कंपनियों में अगला नाम Zomato का जुड़ गया है। फूड डिलीवरी कंपनी ने 2 रुपये का चार्ज लागू किया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जल्द ही एक अनिवार्य प्लेटफॉर्म फीस लागू करने जा रही है जो कि कार्ट वैल्यू से अलग होगी। यानि कि कार्ट वैल्यू से हटकर इस फीस का कस्टमर को भुगतान करना ही होगा। इससे पहले स्विगी ने भी 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस लगाई थी। यह फीस इसके सभी ऑर्डर्स पर लागू की गई थी। 

Zomato की जहां तक बात है तो कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया था कि वित्तीय वर्ष 2024 के लिए पहली तिमाही में उसे लाभ प्राप्त हुआ है। कंपनी पहली बार मुनाफे में आई है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही लागू किया है। ग्रॉसरी उपलब्ध करवाने वाले प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर इसे लागू नहीं किया गया है। 2 रुपये की फीस इसके ग्रॉस ऑर्डर का 0.5% बनती है। 

जून में खत्म हुई दूसरी तिमाही में जोमैटो को 17.6 करोड़ ऑर्डर मिले। ये ऑर्डर अगर डेली बेसिस पर देखें जाए तो प्रतिदिन कंपनी को 20 लाख ऑर्डर के करीब प्राप्त होते हैं। इस हिसाब से प्लेटफॉर्म फीस के रूप में 2 रुपये का चार्ज लगाकर कंपनी प्रतिदिन 40 लाख रुपये कमा सकती है। प्रति महीना के हिसाब से देखें तो 2 रुपये की मामूली प्लेटफॉर्म फीस लगाकर कंपनी प्रतिमाह 12 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी कर सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में जोमैटो की ओर से अधिकारिक तौर पर इसके डिटेल्स जारी नहीं किए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zomato, Zomato platform fee, Swiggy, Blinkit
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »